नवागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा बेमेतरा के कार्यकारणी घोषणा पश्चात जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान से सौजन्य मुलाकात करने उनके निवास नवागढ़ पहुँचे। जँहा सभी ने नियुक्ति के लिए अनुशंसा पर महामंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। वही महामंत्री दीवान ने सभी का फूल मालाओं एवं मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।
श्री दीवान ने कहा कि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के मार्गदर्शन में भाजयूमो की बहुत ही संतुलित कार्यकारणी बनी है, जिसमें कुछ अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से स्थान मिला है। विपक्ष में रहने के चलते युवा मोर्चा की जवाबदारी औऱ बढ़ जाती है इसलिए सक्रियता एवं योग्यता के पैमाने पर नियुक्ति की गई है, हमे पूरी उम्मीद है कि यह टीम सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी।
जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा ने कहा कि बेमेतरा भाजयूमो की पूरी टीम को साथ लेकर कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, वे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।जल्द ही मंडल कार्यकारणी का भी विस्तार किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोला शंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तारण राजपूत, जिला उपाध्यक्ष आयुष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशीष सोनी, जिला उपाध्यक्ष तनु दिवान, जिला महामंत्री होली राम साहू, जिला महामंत्री योगेश वर्मा, जिला मंत्री युपेश साहू, जिला सह-मीडिया प्रभारी दाऊ श्रीकांत ठाकुर, कोषाध्यक्ष अर्पित गुप्ता, सह- कोषाध्यक्ष मुचकुंद लोधी, सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र जायसवाल,प्रशिक्षण प्रमुख भोला सेन, विशेष आमंत्रित सदस्य अभिषेक पाठक, मनीष चौबे, जिला मंत्री धर्मराज खांडे, जिला मंत्री लालू साहू, सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र जयसवाल, अभिषेक शर्मा मीडिया प्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राधे वर्मा, बबलु साहू जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख भोज सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी युवराज वर्मा, इंदल वर्मा,मनोज मारकंडे, महेश्वर साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य तोपचन्द बंजारे, प्रतीक गुप्ता, अनुराग तिवारी सोनेलाल चंद्राकर, मोनू गोस्वामी, केशव साहू, मुकेश साहू सुरेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.