Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 8, 2021

संसदीय सचिव श्री बंजारे ने नगरवासियों से मुखातिब होकर सुनी लोगों की समस्याएं।

 

पेयजल, बिजली व्यवस्था समेत राशनकार्ड की दिक्कतें दुरुस्त करने अधिकारियों को किया गया निर्देशित।

नवागढ़/मारो.  संसदीय सचिव एवं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे अपने विधानसभा नवागढ़ के अंतर्गत नगर पंचायत मारो के सभी वार्डों में जनसंपर्क कर मारो नगरवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान लोगों ने पेयजल, बिजली एवं राशन कार्ड की समस्या  को विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे को बताई ,  जिसपर संसदीय सचिव ने  शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अफसरों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिया गया। साथ ही सुगम पेयजल व्यवस्था बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में पानी टंकी स्थापित कर नल कनेक्शन उपलब्ध कराने नगर पंचायत मारो सीएमओ को आदेशित किया गया। 

इसके  साथ ही राशनकार्ड को लेकर प्राप्त शिकायतों को नगर पंचायत मारो में कैम्प लगाकर दुरुस्त करने SDM और खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वही संसदीय सचिव श्री बंजारे ने कहा कि नगर विकास में फंड कोई कमी नहीं आएगी नगर पंचायत मारो में 8 करोड़ से भी अधिक के कामों की राशि आ चुकी है , जिसपर जल्द ही नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क ,नाली और अन्य विकास कार्य किये जायेंगे । साथी नगर पंचायत सीएमओ इंजीनियर को हिदायत दी वे आम जनता को साथ लेकर नगर विकास के कार्य करें , जल्द से जल्द पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करे ।

श्री बंजारे ने आगे कहा कि नगर पंचायत के विकास में कोई समझौता नही किया जाएगा , पैसों की कमी नहीं होगा । साथ ही नगर पंचायत भवन में नगर वासियों की समस्या सुने जहां उन्होंने के साथ SDM दुर्गेश  वर्मा  नगर पंचायत मारो CMO सहित  अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसंपर्क के दौरान संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के साथ विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी/क्षेत्र के एसडीएम  वर्मा, एडिशनल एसपी, नगर पंचायत मारो के सीएमओ नेताम , एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी, सुशील साहू झम्मन बघेल, नैना कुर्रे, द्वारिका सोनवानी, रितेश तिवारी, विजय यादव लाला कटारे, नगर पंचायत मारो का  पार्षद गण व सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad