विश्व सायकल दिवस के अवसर पर जीतेगा इंडिया हारेगा कोरोना थीम पर छ.ग. युवा कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा में सायकल रेस का आयोजन किया गया।
दल्लीराजहरा - दिनांक -3 जून 2021 को *विश्व सायकल दिवस* के दिन दल्ली राजहरा शहर के लिए गर्व की बात छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित सायकल रेस में *वार्ड क्रमांक 14 सुदामा नगर वार्ड* के युवा खिलाड़ी *राहुल सिंह* ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने वार्ड तथा नगर का नाम गौरान्वित किया ।
वार्ड के युवा पार्षद *चंद्रप्रकाश सिन्हा* जो कि छत्तीसगढ़ एकेडमी के लिए विभिन्न खेल खेल चुके है, उन्होंने युवा खिलाड़ी *राहुल सिंह* की प्रशंसा की साथ ही उनका मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना ।
साथ ही समस्त वार्डवासियों ने भी युवा खिलाड़ी की प्रशंसा की ।
सी.एन.आई. न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.