*ब्रेकिंग पलोहा थाना मामला*
*थाना प्रभारी सहित एएसआई पंचम लाल उइके निलंबित, होगी मजिस्ट्रियल जांच*
गाडरवारा। पलोहा थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली चर्चाओं में हमेशा बनी रहती थी आज एक घटना घटित हो जाने से पलोहा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर पंचम लाल उइके दीपक राजपूत सिद्धार्थ शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और एसपी के निर्देश अनुसार इन सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान थाने में घटना घटित होने पर जांच की जाएगी। सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि वीरेंद्र लोधी पिता पंचम लाल लोधी को इंदौर के पीतमपुर से गिरफ्तार किया गया था। पलोहा थाना पुलिस कर्मियों के द्वारा, युवक को पलोहा थाना में अभिरक्षा में लिया गया था, युवक की गिरफ्तारी के उपरांत आज सुबह युवक की मौत की खबर परिजनों को लगी जिसमें परिजनों का आरोप है कि वीरेंद्र की मौत पुलिस कर्मियों की प्रताड़ना से हुई है। वही पूरे मामले में थाना प्रभारी सहित स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है,एसपी विपुल श्रीवास्तव के द्वारा पूरे , घटनाक्रम की उचित जांच का परिजनों को भरोसा दिया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.