Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 17, 2021

आखिर पति ही निकला हत्यारा



मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट 

जांजगीर चांपा -- गत सोमवार की रात चरित्र शंका पर  पति देवेंद्र सोनी ने ही अपने घर में काम करने वाले प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति सोनी की हत्या की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

आज पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी हैं। मामले का विवरण देवेंद्र सोनी पिता हरिप्रसाद सोनी निवासी बिलासपुर द्वारा चौकी पंतोरा में लिखित सूचना दर्ज कराया की दिनांक14.06.2021 को अपनी पत्नि दीप्ती सोनी के साथ बैंक खाता स्थानांतरण कराने के कार्य से कोरबा बाल्को आया था, कार्य होने के बाद शाम को बिलासपुर वापस आ रहा था की खिसोरा - पंतोरा के बीच सड़क किनारे बाथरूम करने रूका था इसी दौरान अपने पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर गाड़ी के पास गया तो देखा दो नाकाबपोश आदमी गाड़ी में बैठे थें, पीछे में बैठा आदमी दीप्ती का गला रस्सी से फसा रखा था, इसी दौरान 02 और नाकाबपोश आदमी द्वारा पिस्टल दिखाकर उसके हाथों कों बांधकर घुटने के बल बैठा दिये तब उसके द्वारा जो लेना है ले लो हमें छोड़ दो कहने पर उसके पास रखे 45000 रूपये 02 नग मोबाइल और लैपटॉप को ले गये की सूचना पर अपराध क्रमांक 191/21 , धारा 302 , 201 ,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया। घटना की गंभीरता को देखतें हुये पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर, एफएसएल तकनीकी विशेषज्ञों एवं साईबर सेल द्वारा घटना स्थल में बारिकी से तथ्यों को देखा गया, घटना स्थल फारेस्ट बेरियर के समीप होने तथा लूट व हत्या का घटनाकम संदेहास्पद होना पाये जाने पर प्रार्थी देवेन्द्र सोनी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिस पर देवेन्द्र सोनी ने लिखीत सूचना में लिखे बातों  को ही दोहराने लगा। बाद मृतिका एवं देवेन्द्र सोनी से जुड़े सभी बारिक तथ्य एवं तकनीकी जानकारी एकत्र किया गया, जानकारी के आधार पर पुन: प्रार्थी को चौकी तलब कर मनोवैज्ञानिक तरिके से प्रत्येक बिन्दू पर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी गोलमोल जवाब देने लगा तथा अपना बयान बार बार बदलने लगा। बाद में प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पनि दीप्ती सोनी के अवैध संबंध से परेशान होकर इस बारे में प्रदीप सोनी को बताने पश्चात एकराय होकर अपनी पत्नि का हत्या करने के लिये घटना से तीन दिन पूर्व बलौदा पंतोरा मार्ग में ग्राम खिसोरा के पास फारेस्ट - बेरियर के समीप घटना को अंजाम देने की योजना तैयार कर प्रदीप सोनी के साथ आया था घटना दिनांक 14.06.2021 को बैंक संबंधी कार्य का बहाना लेकर अपने पत्नि दीप्ती सोनी को बिलासपुर से बलौदा होते हुये कोरबा लाया, जहां से रात्रि 10:30 बजे कोरबा से वापसी के दौरान पूर्व के योजना अनुसार घटना स्थल पर शौंच के बहाने रूका जहां पर पहले से ही मौजुद प्रदीप सोनी एवं उसकी पत्नि शालू गाड़ी के पास आये बाद देवेन्द्र सोनी एवं शालू द्वारा गाड़ी के अंदर ही हाथ पैर पकड़ा एवं प्रदीप सोनी ने अपने पास रखें हरे रंग के रस्सी से दीप्ती सोनी का गला घोटकर हत्या कर दिये तथा घटना को लूट की शक्ल में परिवर्तित करने के लिये तीनों के द्वारा गाड़ी का तोडफ़ोड़ कर पैसा मोबाईल लैपटॉप को गाड़ी से निकालने के बाद प्रदीप सोनी एवं शालू को मोटरसायकल से बिलासपुर भेज दिया। उसके पश्चात पुलिस को गुमराह करने के लिये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इसके शौंच करने के दौरान लूटकर हत्या करने की सूचना दिया। इस प्रकार आरोपी देवेन्द्र सोनी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत  गिरफ्तार किया जाकर प्रार्थी / आरोपी देवेन्द्र सोनी के कब्जे से लूट होना बताये गये लैपटॉप को जप्त किया गया। साथ ही इसके निशानदेही पर मृतिका का मोबाईल एवं घटना में साथ प्रयुक्त मोटरसायकल को आरोपी प्रदीप सोनी से जप्त किया गया तथा प्रकरण के आरोपिया शालू सोनी के कब्जे से लूट होना बताये दोनो मोबाईल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा पद्मश्री तवर ,  निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , निरीक्षक व्ही. एन. भारद्वाज , उपनिरीक्षक अवनिश श्रीवास चौकी प्रभारी पतोरा , प्रधान आरक्षक अरुण सिंह , मनोज तिग्गा , साईबर सेल प्रधान आरक्षक रात्रे , आरक्षक चिरंजीव कुमार , विरेन्द्र टण्डन , शशीकांत कश्यप , महिला आरक्षक सीमा भारती का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad