मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा :- विवरण इस प्रकार है कि कल दिनांक 07.06.21 को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा आरोपी राहुल मार्कण्डेय को अर्जुनी भट्टी से अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब लाते हुए पकड़ा गया था जिसने पूछताछ में बताया था कि पंचशील नगर भाटापारा का विशाल कुर्रे अर्जुनी ,सुर्खी भट्टी में शराब इकठ्ठा कर इसके माध्यम से कोचियों को शराब सप्लाई करता है। इसे विशाल कुर्रे द्वारा अपनी मोटर सायकल जुपिटर क्र CG22S8884 एवं पैसा देकर शराब लेने भेजा था। आरोपी के कथन के आधार पर मामले के बारे में थाना प्रभारी रोशन राजपूत द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। जो पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी विशाल कुर्रे को तुरंत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ। जो आज दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निवेदिता पॉल एवं एस डी ओ पी के बी द्विवेदी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08.06.21 को आरोपी विशाल उर्फ बृजलाल कुर्रे पिता बेद राम कुर्रे 35 साल पंचशील नगर भाटापारा को गिरफ्तार कर धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में प्र आर समीर शुक्ला आर लोरिक शांडिल्य अरविंद कौशिक द्वारा किया गया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.