गुण्डरदेही । कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी अपने एक दिवसीय प्रवास पर गुरूवार को गुण्डरदेही विधानसभा के दौरे पर रहे जहां उन्होंने विभिन्न धान खरीदी केंद्रो का निरीक्षण किया इस दौरान सांसद मंडावी रजोली धान खरीदी केंद्र भी पहुंचे जहां उन्होंने समिति प्रबंधक व अध्यक्ष से धान खरीदी के बारे मे आवश्यक जानकारी ली गई जहां एक हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई । सासंद ने कहा कि सरकार के गलत नीति के कारण व समय पर धान का परिवहन होना वजन में कमी आने के कारण ही धान शॉर्टेज हुआ है । जबकि एग्रीमेंट में लिखा हुआ है कि धान खरीदी के 72 घंटे के अंदर धान उठाना है यदि किसी कारण से धान नहीं उठाया गया तो फरवरी माह तक धान उठाना है किंतु समय पर धान नहीं उठाने के कारण खरीदी केंद्रों में भौतिक सत्यापन में धान काटे जा रहा है
जिसकी भरपाई शासन एवं अधिकारियों को करना चाहिए जबकि जबरदस्ती अध्यक्षों एवं समिति प्रबंधकों के ऊपर कार्यवाही की जाती है जो गलत है सोसायटी के अध्यक्षों ने मांग किया है इस वर्ष जो धान का शॉर्टेज होगी उसकी भरपाई शासन करे । निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र राय पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू जिला महामंत्री प्रमोद जैन ठाकुरराम चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी किसान मोर्चा के महामंत्री हेमंत साहू थानसिंग मंडावी सेवक महिपाल सुशीला साहू अश्वनी यादव मुरली साहू वीरेंद्र साहू देवनारायण सिन्हा हरदेव सार्वा सुमन लाल साहू खुटेरी सरपंच नमिता साहू सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.