रायपुर
शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद और जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह बँटी होरा ने बताया की हम इस कोरोना बीमारी से चल रही जंग को जीतने हर संभव प्रयास कर रहे है । इसी कड़ी में हम शहीद हेमू कालाणी वार्ड के नागरिकों को वैक्सीन लगवाने प्रेरित करने के लिये एक उपहार योजना लाये है
जिसमे हमारे वार्ड के एक मात्र टीका सेंटर देवेन्द्र नगर कन्या महाविद्यालय में वैक्सीन लगवाने वाले वार्ड नागरिकों के नाम की सूची रोज़ाना बनाई जाएंगी और उतने ही नामों की चिट्ठी बना कर एक बॉक्स में डाला जायेगा और प्रथम द्वितीय और तृतीय चिठ्ठी में नाम आने वाले नागरिकों को प्रेससर कुकर , प्रेस , रेनकोट, छाता जैसे घरेलू सामानों के उपहार से रोज़ाना पार्षद बँटी होरा जी के द्वारा सम्मानित किया जायेगा ।
इस योजना के पीछे एक मात्र उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाना है क्योंकि इस कोरोना से चल रही जंग को जीतने वैक्सीन ही एक बड़ा हथियार है ।
मोर वार्ड
कोरोना मुक्त वार्ड
हरदीप सिंह बँटी होरा
अध्य्क्ष
ज़ोन क्रमांक 2
पार्षद
शहीद हेमू कालाणी वार्ड
9669155555























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.