साहिल खान की रिपोर्ट
कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र से हैं जहां से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अभी तक मृत लोगो को लोगों को मृत्यु के बाद शमशान घाट ले जाया जाता था।
लेकिन मनेंद्रगढ़ के शमशान घाट मे एक बुर्जुग महिला पिछले 5 महीने से जीवित पड़ी हुई है। महिला ने बताया की बच्चो ने शमशान घाट में बुजर्ग मां को छोड़ दिया है जहाँ वह बीते 5 महीनों से मनेंद्रगढ़ के रेलवे मुक्तिधाम में तिल तिल कर मर रही है।
महिला बीमारी के कारण चलने फिरने में असमर्थ है जिससे एक ही जगह पड़े रहने कारण शरीर में जगह जगह घाव हो गए हैं।
बुजुर्ग माँ मदद की लिए ज़िला प्रशासन की टीम मौक़े पर पहुँची एवं उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में सिफ़्ट कराया गया..।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.