बालोद
सी एन आई न्यूज़
बालोद:-कांग्रेस की राज्य सरकार का ढाई साल शानदार और बेमिसाल है।केंद्र के द्वारा पैदा किये जा रहे कई अवरोधों के बावजूद राज्य सरकार आम जनता के बीच हर सुखदुख में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।किसानों को 2500 रुपया धान का कीमत मिल रहा है किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोबर की खरीदी की जा रही है।वर्मीकम्पोस्ट के कार्य मे हजारों लोग काम कर आय बढ़ा रहे है।किसानों को एकमुश्त धान की राशि नहीं मिलने का कारण केंद्र की मोदी सरकार है।और भारतीय जनता पार्टी के लोग 72 रुपए msp में बढ़ाने का ऐसा गुणगान कर रहे है मानो केंद्र सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया हो।2021 में किसानों की आय दुगुना करने की बात वाले पेट्रोल ,डीजल के दाम बढ़ा कर खेती को पच्चीस से लेकर तीस प्रतिशत बढ़ा दिए हैं।उक्ताशय के विचार जिला कॉंग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव क्रांतिभूषण साहू ने व्यक्त करते हुए कहा कि ये लोग कभी गरीबो का किसानों का भला नहीं कर सकते।15साल सत्ता में रह कर बोनस का लालच किसानों को देते रहे लेकिन कभी वादा पूरा नहीं किये।गैस सिलेंडर, डीजल,पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के कारण इतनी मंहगाई बढ़ गई है कि आम आदमी का जीना दूभर हो रहा है इस बात की चिंता केंद्र की सरकार को छत्तीसगढ़ के भाजपाइयों को नहीं है।आज छत्तीसगढ़ सरकार गांव गरीब को ध्यान में रख कर चल रही है।गांव के किसान सपने भी नहीं सोचे थे कि गोबर से भी अतिरिक्त आमदनी होगी।जिसे भुपेश सरकार ने कर दिखाया।कोरोना काल मे आर्थिक समस्या के बावजूद किसानों को राजीव न्याय योजना के तहत पहली किश्त दी जा चुकी है।छत्तीसगढ़ की जनता इनके बहकावे में नही आने वाली।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.