मुंगेली
सी एन आई न्यूज के लिए मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट
मुंगेली - मुंगेली जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की और जिले के समन्वित विकास के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों ने नवपदस्थ कलेक्टर वसंत का स्वागत किया और उन्हे बधाई व शुभकामनाएं दी। इस पर कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान कलेक्टर वसंत ने कहा कि जिले में आम जनता की अधिकार, सुगंम, सरल और सहज रूप से उपलब्ध हो, यह उनकी प्राथमिकता है। इसी तरह उन्होने राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समुचित कियान्वयन और भविष्य में कोरोना के नए वेरियेंट आने की संभवना को देखते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्यगत संरचनाओं को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों ने मुंगेली जिले के समन्वित विकास के संबंध में सुझाव भी दिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.