मुंगेली छत्तीसगढ़
मुंगेली से सुखबली खरे के साथ कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 7898330621,6260854044
मुंगेली/पथरिया - पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री ग्वालदास अनन्त नगर के सर्वमान्य मुखिया के रूप में पक्ष और विपक्ष दोनो को लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता है आपने नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है आपके अध्यक्ष बनने से चहुमुखी विकास हो रहा है। हर छोटे बड़े कार्यो को आप संजीदगी के साथ पूरा करते है। शहर के विकास की पूरी ब्लूप्रिंट तैयार कर आप शहर को विकसित बनाने में लगे हुए है। कोरोना काल की वजह से वर्तमान में विकास कार्य न के बराबर चल रहे है पर अध्यक्ष महोदय आशा कर रहे है कि कोरोना काल के बाद फिर से विकास पटरी पर आ जायेगी।
शहर के विकास के लिए वचनबद्ध अध्यक्ष महोदय रायपुर स्थिति मंत्रालय से लेकर विभागीय मंत्रियों / अधिकारियों तक अपनी विकास की मंशा को जाहिर करते हुए प्रस्ताव को प्रस्तुत कर चुके है। आशा है पथरिया में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।वर्तमान के कोरोना काल मे आप अपने टीम के सदस्यों उपाध्यक्ष श्रीमती शीतला द्विवेदी,नगर पंचायत सभापति संपत जायसवाल, धर्मेंद्र श्रीवास लल्ली मनोज निषाद, अनीता सुखराम मरकाम,पार्षद ममता इंद्रजीत यादव,पार्षद प्रतिनिधि सलमान खान, पार्षद गिरजेश दिवाकर, प्रमोद वीके, मनीष यादव, महेश्वरी राम बघेल, प्रकाश राय एल्डरमैन कमल नारायण जी, तुलसी सुनवानी, संतोष पाली के साथ के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में निवासरत नागरिकों को पार्षद निधि से सूखा राशन वितरण किया है। साथ ही पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को बाहर से लाई गई फॉगिंग मशीन से सेनेटाइज किया जा रहा है।
एल्डरमेन निधि से भी सुखा राशन का वितरण किया गया है। आपने अपने अध्यक्ष निधि का उपयोग गरीब व जरूरत मंदो की सेवा में राशन वितरित कर किया है। साथ मे प्रत्येक नागरिक को कोरोना से बचाव करने के लिए क्वालिटी युक्त मास्क का वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यो से नगर पंचायत पथरिया के पुरी टीम की सराहना नागरिक कर रहे है और इस तरह के कार्य अन्य नगर पंचायत क्षेत्र में कम ही देखने को मिल रहा है जो दर्शाता है कि पथरिया के जनप्रतिनिधियों ने कितना बड़ा कार्य किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.