100 दुकानों को अतिशीघ्र निर्माण कर आवंटन करने व्यापारी संघ ने दी चेतावनी नहीं तो किया जायेगा धरना प्रदर्शन ।
छुरिया-ताहिर खान:- मुख्यमंत्री स्वलंबन योजना के तहत बानये जा रहे दुकानें लगभग तीन वर्षों में पुर्ण न हो पाने से नगर पंचायात के बेरोजगारों में रोष देखा जा रहा है वहीं जो पुर्व में अतिक्रमण से प्रभावित हुए दुकानदारों ने नगर पंचायत पहुंच कर नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा व नगर पंचायत इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा साथ में व्यापारी संघ के अध्यक्ष संतोष कुंभकार ने कहा हमारे व्दारा नगर पंचायत से स्वलंबन योजना में बनाए जा रहे सौ दुकानों में किये जा रहे आवंटन में देरी के चलते नगर अध्यक्ष व नगर पंचायत अधिकारी से अपनी पीड़ा बताने पर तीन वर्ष पुर्ण होने पर भी कछुए की चाल से दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा है जिसके चलते सभी अतिक्रमण से प्रभावित हुए दुकानदारों ने नगर पंचायत पहुंचकर नगर अध्यक्ष व नगर पंचायत इंजीनियर से लेट लतीफी का कारण पुछ निर्माण कार्य जल्द शुरू कर आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। वहीं वर्षों से दुकान की आस लगाए समस्त प्रभावित दुकानदारों ने अपनी मांग को जल्द पुरी न होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात रखी गई जिसकी पुरी जवाबदेही नगर पंचायत छुरिया की होगी ऐसा ज्ञापन सौंपा।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कोरोनावायरस व कुछ त्रुटीयों के चलते निर्माण कार्य समय पर नहीं हो सका लेकिन अब बहुत जल्द मुख्यमंत्री स्वलंबन योजना के तहत बनाये जा रहे 100 दुकानों का कार्य जल्द शुरू कर पुर्ण होने पर तत्काल प्रभावित हुए दुकानदारों को दुकान देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.