Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 30, 2021

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह ने कहा है कि ऋण योजना के साथ-साथ स्टोरेज इनफ्रास्ट्रक्चर

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह ने कहा है कि ऋण योजना के साथ-साथ स्टोरेज इनफ्रास्ट्रक्चर


 एवं एग्री क्लीनिक पर बैंकर्स और विभाग विशेष जोर दें। यह बात उन्होेंने जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में गत दिवस न्यू कलेक्ट्रेट सभागार में कही। 

 बैठक में एलडीएम श्री कर्नल कुमार सिंह, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सहायक महाप्रबंधक आरबीआई भोपाल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, निदेशक सेन्ट आरसेटी, वित्तीय साक्षरता प्रभारी, जिला परियोजना अधिकारी एनआरएलएम, जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी, उप संचालक पशुपालन विभाग, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक व संबंधित विभाग के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।  

 जिला सीईओ ने विगत वर्ष में एसएचजी ऋण सहायता, पीएम स्वनिधि, ग्रामीण पथ विक्रेता के साथ-साथ कृषि व अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में शतप्रतिशत लक्ष्य उपलब्धि हेतु सभी बैंक अधिकारी व संबंधित विभागाधिकारीयों की प्रशंसा की गयी।

 उन्होंने वर्तमान वित्तीय चालू वर्ष में स्वसहायता समूह के खाता खोलने, बैंक लिंकेज, एक जिला एक उत्पादन के प्रोत्साहन हेतु पीएमएफएमई योजना के महती भूमिका पर जोर देते हुये उन्होने शतप्र्रतिशत लक्ष्य ससमय प्राप्त करने का निर्देश दिया। स्वसहायता समूह के खाते खोलने व सीसीएल उपलब्ध कराने तक की प्रक्रिया को तीव्र करने पर बल देते हुये, उन्होनें यह बताया कि स्वसहायता समूह से जुडी हुयी सभी महिलाऐं वित्तीय समावेशन के उद्धेश्य का मुख्य हिस्सा है, जिन्हे ऋण उपलब्ध कराना सभी बैंकों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 इस वित्तीय वर्ष में संचालित एनयूएलएम, एनआरएलएम, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्यों का अनुमोदन किया गया। दुग्ध उत्पादन में मुरैना जिला राज्य का अग्रणी जिला है। जिस क्षेत्र में संम्भावनाओं को और बढ़ाने के लिये पशुपालन हेतु केसीसी उपलब्ध कराये जाने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न बैंक में बढ़ रहे एनपीए स्तर को कम करने के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। नाबार्ड के अधिकारी द्वारा संभावनायुक्मत ऋण योजना के साथ-साथ स्टोरेज इनफ्रास्ट्रक्चर एवं एग्री क्लीनिक और एग्री बिजनेस केन्द्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विभिन्न बैंक स्तरों पर सीएम हेल्पलाइन की बढ़ती शिकायतों पर अध्यक्ष द्वारा सभी बैंकों को संतुष्टि पूर्वक बंद कराने का निर्देश दिया गया।

मध्य प्रदेश जिला मुरैना से वीरेंद्र परिहार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad