भाटापारा :- युवा विधायक देवेंद्र यादव,प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशनुसार एनएसयूआई प्रदेश सचिव विवेक यदु के नेतृत्व में भाटापारा एनएसयूआई द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाटापारा कांग्रेस भवन में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों के बीच कांग्रेस का इतिहास आधुनिक भारत के बारे में जानकारी दिया गया
परिचर्चा करते हुए विवेक यदु ने कहा कि कांग्रेस : एक विचार है ।
कांग्रेस पार्टी अपने आप में एक ऐसा विचार है जो समाज के सभी वर्गों, धर्मों, जातियों इत्यादि की मूल भावना को खुद में समाहित किए हुए है| अगर कांग्रेस पार्टी को भारतीयता की मूल भावना का संगम कह दिया जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी| स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी साम्राज्य के अत्याचारों से भारतीय जनता की रक्षक के रूप में उभरी कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता के पश्चात् आम जनता के अधिकारों की पोषक के रूप में स्थापित हुई| ऐसा नहीं है कि 132 साल की यह यात्रा कांग्रेस पार्टी के लिए सुगमता से भरी रही हो|
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी साम्राज्य ने कांग्रेस की विचारधारा पर लगातार हमले किए; उसको नष्ट करने की नापाक कोशिशें की गयी| ये कोशिशें बेहद दमनकारी और वीभत्स होती गयी| स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए समाज के सभी वर्गों का साथ चलना आवश्यक था| कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले भारतीय जनमानस में आपसी सहयोग एवं समानता की भावना विकसित करने का कार्य किया| भारतीय समाज में दीमक की तरह फैली छुआछूत की भावना को मिटाने के लिए ही कांग्रेस के पुरोधा और स्वतंत्रता के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी ने स्वयं शौचालय साफ़ करने का निर्णय लिया| इस तरह सम्पूर्ण देश को एकता एवं शसमानता के सूत्र में पिरोकर आजादी का सपना पूरा हुआ
स्वतंत्रता के पश्चात् लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत देशवासियों ने कांग्रेस के हाथों में देश की बागडोर थमाई| लोकतंत्र की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए कांग्रेस ने समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उल्लेखनीय फैसले किए| जनता के आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण; समुचित विकास के लिए योजना आयोग की स्थापना; किसान एवं पशुपालकों की समृद्धि के लिए हरित और श्वेत क्रांति; तकनीकी सशक्तिकरण के लिए आईटी क्रांति; सुगम जीवन एवं व्यापार के लिए टैक्स सुधार अधिनियम; आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उदारीकरण; देश के नौनिहालों के लिए मिड-डे मील एवं आरटीई; पारदर्शिता के लिए आरटीआई; ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए नरेगा; महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला आरक्षण बिल; आम भारतीय को खाने का अधिकार; किसान हितों को ध्यान में रखकर भूमि अधिग्रहण बिल इत्यादि कई फैसलों के जरिए देश के सतत एवं समुचित विकास के लिए कांग्रेस के प्रयास जारी रहे| मुख्य रुप से उपस्थित सतीश अग्रवाल निगम मंडल सदस्य ईश्वर सिंह ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेसी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल विधायक प्रत्याशी सुनील माहेश्वरी प्रवक्ता प्रशांत गांधी सुनील गुप्ता अध्यक्ष प्रतिनिधि पूरन सिंह चौहान जिला महासचिव मुकेश हेंवार, जिला सचिव राजा तिवारी,मनमोहन कुर्रे, रिंकू गुप्ता,किशननिर्मलकर,विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद,आदिल चनेजा,विधानसभा अध्यक्ष अमित मारकंडे, कार्य.अध्यक्ष शादाब जालियावाला,शहर अध्यक्ष हरिश लहरे, महेन्द्र सेन, लोकेश मंगलानी, मनीष पंजवानी,नारायण गवलानी, देव कुर्रे,अल्ताफ खान, मयंक साहू, शमशेर खान ,भावेश साहू, विजय महिलांगे, प्रथम गोविंदानी,अभिमन्यु साहू, ऐश्वर्या निहाला, विकास लहरें, कुणाल खत्री, आदि उपस्थित थे।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.