संजय सिंह भदौरिया
सुकमा:- कोरोना संक्रमण की मार नक्सली भी झेल रहे हैं। कई नक्सली लीडर इन दिनों कोरोना महामारी से पीड़ित हैं। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे तेलंगाना में पुलिस ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
कोरोना पॉजिटिव नक्सली इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके साथ उसके ड्राइवर को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस नक्सली से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के वारंगल पुलिस ने बुधवार को नक्सलियों के कम्युनिकेशन टीम के चीफ़ को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े नक्सली का नाम सोभराय उर्फ गड्डाम मधुकर उर्फ मोहन उर्फ सुरेश बताया जा रहा है।
पकड़ा गया नक्सली दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो के कम्युनिकेशन टीम का मुखिया बताया जा रहा है। नक्सली नेता को तेलंगाना के वारंगल ज़िले में वाहन तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का निवासी नक्सली सोभराय कई सालों तक दण्डकारण्य इलाके में सक्रिय रहा।
विदित हो कि कोत्तागुड़म जिले में हाल ही में 3 नक्सलियों को पकड़ा था। जिनमें से एक कोरोना संक्रमित पाया गया। इनकी गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वे कोरोना पॉजिटिव नक्सली कमांडर को अस्पताल में भर्ती कर लौट रहे थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.