Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 21, 2021

छतीसगढ झेरिया यादव समाज से संबद्ध जिला इकाई बेमेतरा द्वारा आयोजित हमारे समाज के ऐसे सदस्य जिसकी मृत्यु करोना काल हुए हैं स्व सदस्यों का श्रद्धांजलि सभा बेरला के यादव सामाजिक भवन सम्पन्न हुआ

 

देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा/छतीसगढ झेरिया यादव समाज जिला बेमेतरा के दिव़॔गत सदस्य स्व दशरथ लाल यादव प्रथम अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बेमेतरा संरक्षक तथा स्व सियाराम यादव तहसील अध्यक्ष बेरला झेरिया की श्रद्धांजलि सभा यादव सामाजिक भवन बेरला में सम्पन्न हुआ। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य आतिथ्य के रूप में  छतीसगढ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव विशेष आतिथ्य  प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव संरक्षक संस्थापक सदस्य जगत यादव जिला अध्यक्ष बेमेतरा  चिंता राम यादव दुर्ग जिला अध्यक्ष ठाकुर राम यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष जी आर यादव बेरला नगर पंचायत पार्षद प्रमोद गौसेवक सोमनाथ परिक्षेत्र के महामंत्री जयराम यादव मिडिया प्रभारी प्यारे लाल यादव की उपस्थित थे।


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव ने कहा कि छतीसगढ झेरिया यादव करोना काल में स्वर्ग लोक सिधार गए हैं अपने सदस्यों के दुख की घड़ी में परिस्थिति वश अपने सदस्यों के शोकाकुल परिवार के साथ नहीं थे इसलिए ऐसे सदस्य जिसका महती योगदान हमारे समाज को मिला है ऐसे सभी सदस्यो को सभी जिला मे इस तरह के आयोजन कर श्रद्धांजलि दिया जा रहा है। छतीसगढ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने स्व दशरथ लाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बेरला के प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष एवं छतीसगढ झेरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप उनका समाज के प्रति महती भूमिका रहा है।

जगनीक यादव ने कहा कि ऐसे सदस्य जिसकी मृत्यु करोना काल हुए समाज उसके परिवार के साथ खडे हैं और उसके बच्चों को निशुल्क पढाई एवं उसके शादी का पुरा खर्च छतीसगढ झेरिया यादव समाज द्वारा वहन किया जायेगा गरीब परिवार को तत्काल में 10000/-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता समाज द्वारा आपदा प्रबंधन कोष से प्रदान किया जा रहा है। स्व दशरथ लाल यादव द्वारा समाज के लिए समर्पित भाव एवं अमूल्य योगदान के उन्हें मरणोपरांत  समाज के सर्वोच्च सम्मान यादव समाज रत्न सम्मान से नवाजा गया इसके तहत उसके उत्तराधिकारी श्री मती रजनी यादव को स्व दशरथ लाल यादव के फोटो फ्रेम के साथ प्रशस्ति पत्र साल एवं श्री फल प्रदान किए गए   श्रद्धांजलि सभा को जिला अध्यक्ष बेमेतरा  चिंता राम यादव जिला अध्यक्ष दुर्ग ठाकुर राम संरक्षक जगत यादव पार्षद नगर पंचायत बेरला प्रमोद गौसेवक ने संबोधित किया। सभा के अंत में जिला बेमेतरा के दिव़॔गत सदस्यों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया। 

 सभा का संचालन जिला सचिव अनुज यादव ने किया। इस अवसर पर बेरला तहसील अध्यक्ष हरीशचंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष बेमेतरा सेवाराम यादव बेरला झेरिया यादव समाज के उपाध्यक्ष प्रेम यादव सरजू यादव अर्जुन यादव संतु यादव  महिला प्रकोष्ठ से श्री मती कुंती यादव श्री मती रजनी यादव युवा प्रकोष्ठ से अमित यादव पुरूषोंत्म यादव सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति एवं सामाजिक पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित थे।

देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad