सी.एन.आई.न्यूज रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.. ऐतिहासिक नगरी रतनपुर बहुत दिनों से शव विच्छेदन गृह कमी महसूस की जा रही जिस कमी को आज सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा 10 लाख की लागत से बनी चार कमरे वाली नवनिर्मित सर्व सुविधा युक्त शव विच्छेदन गृह पोस्टमार्टम हाउस निर्माण कराया गया का जिसका आज लोकार्पण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने किया गुरुवार की दोपहर ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर ने कक्ष की चाबी सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी प्रभारी डॉ अविनाश के सुपुर्द किया।
महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने बताया कि निरंतर आम जनों के सुविधा के लिए महामाया मंदिर ट्रस्ट का प्रयास रहा है औरआगे इसी तरह से कार्य किया जाएगा जिससे आम लोगों को सुविधा मुहैया हो सके इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोनथलिया,एल्डरमैन सुभाष अग्रवाल, धर्मेंद्र चंदेल, संतोष शर्मा सूर्यकांत रजक सहित अन्य उपस्थित थे यह पहले मर्तबा नहीं है कि महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर वासियों के लिए जनहित मे समय-समय पर अनेक सुविधा उपलब्ध कराती रहती है जैसे कोविडा केयर सेंटर कोरोना काल में जरूरतमंदों को भोजन आदि समय में अनेक धार्मिक आयोजन के अलावा सामाजिक सरोकार से संबंधित गतिविधियों का संचालन महामाया मंदिर ट्रस्ट क्षेत्र के लोगों को अनेक सुविधा उपलब्ध कराती है




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.