सूरजपुर - 18/06/2021 (वीडियो खबर) केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामाग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिसके विरोध में आज कांग्रेस परिवार द्वारा संयुक्त रूप से पूरे जिले भर में चक्का जाम व विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया सुरजपुर जिला मुख्यालय में,
जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े,उपाध्यक्ष सुभाष गोयल,ब्लाक अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला प्रवक्ता रामकृष्ण ओझा,एल्डरमेन मनोज डालमिया,शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी,युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर के अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान नगर के अग्रसेन चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम किया गया व केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेसजनो ने बताया कि पेट्रोल डीजल की कीमतें और बेतहाशा महंगाई ने लोगों की कमरतोड़ दी है बार-बार मूल्य वृद्धि केंद्र की मोदी सरकार की मंशा समझ से परे है।
आज के समय में महंगाई की मार से आमजन बुरी तरह पीस रहा है लोगों का जीना मुहाल हो गया है वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैसे ही गरीबों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ऊपर से उन पर महंगाई की मार यह केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला नहीं थम रहा है इसके साथ ही बढ़ती कीमतों का असर यह हुआ है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें जिसमें एक दौर तक 25 रुपए तक अंतर होता था।
अब बराबरी पर आ चुकी हैं वह भी करीब 100 रुपए हो चुकी है कोरोना काल की वजह से लंबे समय तक लाॅक डाउन की यातनाओं से छत्तीसगढ़ उबर नहीं पाया है इस बात का खास ख्याल कांग्रेस नेताओं ने रखते हुए महज 5 मिनट के लिए सांकेतिक चक्काजाम किया ताकि रोजमर्रा के काम प्रभावित ना हों इसके बाद चक्काजाम खोलकर यातायात को बहाल करने में भी सहयोग किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विमलेश तिवारी,यूंका प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप,अनूप अग्रवाल,महामंत्री विष्णु कसेरा,धर्मेन्द्र सिंह,विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू,नरेंद्र जैन,पार्षद रामसिंह,पार्षद राधामुनि सिंह,तनवीर,पार्षद कुसुमलता राजवाड़े,त्रिलोक सिंह,आकुल,परमेश्वर राजवाड़े,शांतु डोसी,पारस राजवाड़े,दीपक दीवान,गिरधारी साहू उपस्थित थे कार्यक्रम के लिए अलग-अलग ब्लाक में प्रभारी नियुक्त किए गए थे।
रामानुजनगर,प्रेमनगर,प्रतापपुर,लटोरी,सलका,भैयाथान,ओड़गी मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.