Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 1, 2021

मोदी सरकार के सात साल, देश का बुरा हाल - आशीष जैन



कमर तोड़ मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी, शराब खोरी, कोरोना महामारी बनी छत्तीसगढ़ के लिए चुनौती।


  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष आशीष जैन ने  मोदी सरकार के सात साल पूर्ण होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का सात साल, देश बुरा हाल और निराशाजनक रहा है। इन सात वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य के साथ केंद्र सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ  करने वाली वाली मनरेगा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 30 लाख मजदूर लाभान्वित होते है। 20219-20 में 71 करोड़ का बजट था,  वर्ष 2020-2021 में केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना में 15  कटौती किया गया । छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी समस्या, धान का कटोरा छत्तीसगढ़ के किसानों को बोनस न देना, इसके अतिरिक्त जानलेवा कोरोना, कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती हुई बेरोजगारी ने छत्तीसगढ़ की जनता का बुरा हाल कर रखा है जिसके लिए राज्य के सरकार के साथ ही  केंद्र की सरकार भी जिम्मेदार है। छत्तीसगढ़ ने 11 लोकसभा सीट में से भाजपा को  नौ सांसद दिए फिर छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है।


 आशीष जैन ने कहा देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोरोना मामले में देश सरकार की अदूरदर्शी सोच और अतिउत्साह से मोदी सरकार पूरी तरह फेल हो गई। जहाँ देश के नागरिकों को जीवन रक्षक कोरोना वैक्सीन लगाने और दूसरी लहर से बचाने की तैयारी सरकार को करनी थी वहीं मोदी सरकार टीका उत्सव मनाते हुए विदेशों को टीका भेज रही थी और बंगाल के चुनाव की तैयाती कर रही थी।देश में बेड, वेंटिलेटर,इंजेक्शन,अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण देश में लाखों लोग कोरोना बीमारी में मारे गए।चुनाव पूर्व मोदी जी ने हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा करवाने का सपना दिखाया था लेकिन जब लॉकडाउन के पहले लहर से देश में यही हवाई चप्पल पहनने वाले मजदूरों को ट्रेन तक नसीब  नही सैकड़ों किलोमीटर पैदल अपने घर की ओर रवाना हुए  सैकड़ों मजदूरों  सड़कों में दम तोड़ दिए । छत्तीसगढ़ के भी सैकड़ों मजदूरों को अपने घर तक आने में कई तकलीफें उठानी पड़ी। दूसरी तरफ दुनिया में  वाहवाही लूटने के लिए  मोदी सरकार ने प्रवासियों को हवाई जहाज से भारत लेकर आई यह देश के गरीब मजदूरों के साथ सबसे बड़ा सौतेला व्यवहार था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad