बागबाहरा 21 जुन 2021/ स्वस्थ शरीर मे ही स्वच्छ मस्तिष्क का निवास होता है यह कहावत शत प्रतिशत सत्य है । इसी आधार पर मानव जीवन को शारीरिक, मानसिक ,एवं आध्यात्मिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान से वर्चुअल माध्यम में योग दिवस मनाया गया । योग शिक्षक के रूप वरिष्ठ ग्रंथपाल डॉ लक्ष्मण सिंह साहू रहे ,जिन्होंने योग के विभिन्न क्रियाओ का योगाभ्यास एवं प्राणायाम सिखाया जिसके तहत बैठकर किये जाने वाले प्रमुख आसन जैसे वज्रासन अनुलोम विलोम कपालभाति ,खड़े होकर किये जाने वाले आसन ताड़ासन ,अर्धचक्रासन त्रिकोनाशन उत्तानपादासन साथ ही शवासन ,शशांकासन पवनमुक्तासन शीर्षासन आदि योग क्रियाओ का अभ्यास कराया एवं इनसे होने वाले लाभ को भी बताया। मानव जीवन मे योग का बहुत अधिक महत्व है छात्र छात्राओं के सर्वांगिक विकास में योगाभ्यास एवं प्राणायाम महत्पूर्ण भूमिका निभाती हैI योग के द्वारा हम पढ़ाई के दौरान अपने मन को एकाग्रचित कर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होते है हैIइसलिए प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर अपन नित्य क्रियाकलाप कर सभी को कम से कम आधे घंटे तक योगाभ्यास करना चाहिए।नित्ययोगाभ्यास से हमारे अंदर के विकारों का नाश तो होता ही है साथ ही नैतिकता एवं आद्यत्मिक्ता का संचार होता है । महाविद्यालय के छात्रों ने वर्चुअल माध्यम में जुड़कर घर मे ही रहकर योगाभ्यास किया एवं ग्रामीण बच्चो को भी योगाभ्यास कराया ।
कार्यक्रम का संचालन रेडक्रास प्रभारी प्रो .गजानंद बुड़ेक ने किया इस अवसर पर डॉ एल पी पटेल प्रो. ओ पी मेरावी प्रो. भूमिका शर्मा शिव निषाद सागर साहू द्वारिका साहू एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राये ऐसकुमारी, भगवती साहू, भूमिका चंद्राकर, दीपिका साहू, भूमिता कुर्रे, देविका ,गुलाब साहू ,हेमंत, झाडूराम, किशन लाल, लीना वर्मा,लीलेश्वरी साहू, नागेश्वर, नेहा, नीलू, प्रिंस अग्रवाल ,पुष्पा जांगड़े, राजकुमार, शिवकुमार ,टिकेश्वर, तीरथ कुमार, यशोदा पटेल, सूरज सेन, टेसराम पटेल आदि उपस्थित थे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.