मध्यप्रदेश ।
- मध्य प्रदेश पटवारी संघ तहसील बामोर समस्त पटवारियों ने जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्य समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तहसीलदार बामोर सर्वेश यादव के खिलाफ पटवारियों के साथ अभद्रता करने के कारण पटवारी संघ ने बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया है
बैठक करने के बाद पटवारी संघ ने मुरैना एसडीएम आर एस बाकना को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से पटवारियों ने मांग की है उन्होंने आरोप लगाया है
ज्ञापन के माध्यम से बामोर तहसीलदार सर्वेश यादव की कार्यप्रणाली एवं उनका व्यवहार कर्मचारियों एवं पटवारियों के अनुकूल नहीं है जिससे हम लोगों को कार्य करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वह हम लोगों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हैं तहसीलदार द्वारा पटवारियों को अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है एवं तहसील में पक्षकारों के कार्य नहीं किए जा रहे हैं तहसीलदार सर्वेश यादव द्वारा हम लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है इसलिए इनका स्थानांतरण कराए जाने की कृपा करें।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.