Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 9, 2021

भाजपा एसटी मोर्चा की सूची जारी, नवागढ़ में कृष्णा को कमान


बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अनुशंसा एवं जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा की सहमति से मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। साथ ही मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी कर दी गई है। इसमें तीन जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि दो जिला महामंत्री व तीन जिला मंत्री हैं। 

मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ने बताया कि मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व जिला नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी बनाई गई है। इसमें सभी क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें ललित ध्रुव, सोम नाथ ध्रुव व बद्री ध्रुव के नाम शामिल हैं। उमेश ध्रुव एवं महेश कुंजाम को महामंत्री बनाया गया है। वही तीन जिला मंत्री की नियुक्ति की गई हैं, इनमें  संभु ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव एवं जनकु मंडावी के नाम शामिल हैं। कोषाध्यक्ष दयाराम ध्रुव, सह- कोषाध्यक्ष मयाराम ध्रुव, मीडिया प्रभारी रामाधार ध्रुव, सह-मीडिया प्रभारी हेमंत मंडावी एवं कार्यालय प्रभारी किशुन ध्रुव को बनाया गया है।

14 कार्यकारिणी सदस्य बनाए

एसटी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्यों में मोहन ध्रुव, रोशन ध्रुव, घनश्याम ठाकुर, मनहरण मरावी, तुलसी ध्रुव, ज्ञानसिंह ठाकुर, कामता नेताम, धनेश मंडावी, सुखदेव ध्रुव, मनहरण ध्रुव, रोहित ध्रुव, सुशील कुमार ध्रुव, समलिया मंडावी, कुमार मरकाम को शामिल किया गया है।

इन्हें बनाया गया मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

साथ ही जिले के 09 मंडलो में मोर्चा अध्यक्षों के भी नाम जारी किए गए है। जिसमें नवागढ़ मण्डल में कृष्णा ध्रुव नवागढ़, मारो मण्डल में संतोष कंवर, खंडसरा मण्डल में नागेश ध्रुव, साजा मण्डल में दशरथ ठाकुर,  पड़पोड़ी मण्डल में हरगुन सिंह ठाकुर, खम्हरिया मण्डल में महादेव नेताम, भम्भौरी मण्डल में मुकेश मरकाम, बेरला मण्डल में अर्जुन ध्रुव, ग्रामीण बेमेतरा मण्डल में रमहरी ध्रुव को जिम्मेदारी दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad