पेयजल, बिजली व्यवस्था समेत राशनकार्ड की दिक्कतें दुरुस्त करने अधिकारियों को किया गया निर्देशित।
देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
नवागढ़/मारो. संसदीय सचिव एवं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे अपने विधानसभा नवागढ़ के अंतर्गत नगर पंचायत मारो के सभी वार्डों में जनसंपर्क कर मारो नगरवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान लोगों ने पेयजल, बिजली एवं राशन कार्ड की समस्या को विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे को बताई , जिसपर संसदीय सचिव ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अफसरों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिया गया।
श्री बंजारे ने आगे कहा कि नगर पंचायत के विकास में कोई समझौता नही किया जाएगा , पैसों की कमी नहीं होगा । साथ ही नगर पंचायत भवन में नगर वासियों की समस्या सुने जहां उन्होंने के साथ SDM दुर्गेश वर्मा नगर पंचायत मारो CMO सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसंपर्क के दौरान संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के साथ विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी/क्षेत्र के एसडीएम वर्मा, एडिशनल एसपी,
नगर पंचायत मारो के सीएमओ नेताम , एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी, सुशील साहू झम्मन बघेल, नैना कुर्रे, द्वारिका सोनवानी, रितेश तिवारी, विजय यादव लाला कटारे शिवम नामदेव, नगर पंचायत मारो के पार्षद गण व सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.