ढाई साल के कार्यकाल मे पूरी तरह से विफल भूपेश सरकार
छुरिया -ताहिर खान:- भाजपा आईटी सेल के सोशल मीडिया संयोजक सुशील कसेर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता से गंगाजल हाथ मे लेकर झुठे वादे करने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पूरी तरह से विफलताओं से भरा हुआ , छत्तीसगढ़ मे कोरोना का दुसरी लहर मे हमने देखा कि आस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी लोग बिस्तर के लिए आक्सीजन के लिए तरस रहे थे, लोगो का रोजगार पूरी तरह से बंद था लेकिन भूपेश बघेल की सरकार गरीब व मध्यम परिवार को कोई राहत नही दी उल्टा शराब की होम डिलीवरी चालू कर दी,युवाओ से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन अभी तक किसी को बेरोजगारी भत्ता नही मिला है.डा.रमन सिंह जी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ मे प्रधानमंत्री आवास योजना काफी तेज गति से चल रहा था, गरीबों का पक्का आवास सपना सच हो रहा था, लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रधानमंत्री आवास की किश्त पर रोक लगा दी है.भूपेश सरकार ने गरीबो को जमीन का पट्टा देने का वादा किया था लेकिन अभी तक किसको पट्टा मिला है उसका अता पता तक नहीं है, हां अगर सरकार ने कोई काम किया है तो लॉक डाउन के समय लोगों के घरों तक शराब पहुंचाने का काम यह छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने की है, छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का ढाई साल पूरी तरह से विफल रहा है.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.