Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 3, 2021

पुलिस प्रशासन व राजस्व अमला की संयुक्त कार्यवाही*

 *पुलिस प्रशासन व राजस्व अमला की संयुक्त कार्यवाही*


*वसूला गया 14400 का जुर्माना कुल 27 लोगो पर की गई कार्यवाही*

*कोरोना नियमावली का नही कर रहे थे पालन*



साल्हेवारा:-कोरोना को आतंक मचाये अभी ज्यादा दिन नही हुए है राष्ट्रीय आपदा कोरोना महामारी ने सम्पूर्ण हिंदुस्तान व विश्व मे आतंक मचा रखा था कई परिवार इसके चलते बिखर  गए चारो तरफ लोग दहशत में थे इसे नियंत्रित करने में व लाकडाउन व कोरोना नियमावली का पालन कराने में शासन प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी व अनवरत इनकी ड्यूटी चालू है


हालांकि लाकडाउन में बहुत हद तक ढील मिल चुकी है व कुछ प्रतिबंध के चलते लगभग सभी प्रतिष्ठानों को आवश्यक दिशा निर्देश के पालन के साथ व्यवसाय खोलने की  अनुमति सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्राप्त है। व रविवार पूर्णतः लाकडाउन है सम्पूर्ण जिले में।कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस थाना साल्हेवारा के प्रभारी टी आई वीरेंद्र सिंह का शानदार नेतृत्व व उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में पुलिस स्टाफ का शानदार सहयोग व राजस्व विभाग से तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता का लगातार उचित व अनुकूल मार्गदर्शन व दिशा निर्देश राजस्व अमला को व उनके मार्गदर्शन में पटवारीगणों क्रमशः राजेन्द्र साहू,ऐश्वर्य मिश्रा,विजय चौरे व विकल्प यदु व स्वयम तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता का लगातार कार्यस्थल पर निरीक्षण व निगरानी को कोरोना नियंत्रण के प्रति वनांचल के लोगो ने सराहना की है जिनकी लगातार मेहनत के चलते आज कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सका है व कोरोना अब डाउन फाल की तरफ है।अभी कुछ दिनों से

वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में लाकडाउन की कुछ छूट के चलते लोग लापरवाह नजर आये जिसे पुनः चुस्त दुरुस्त करने हेतु तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता व राजस्व अमला व पुलिस प्रशाशन की ओर से सब इंस्पेक्टर अजित सिंह व साल्हेवारा पुलिस स्टाफ ने मोर्चा सम्हाल लापरवाहीपूर्ण ढंग से बिना मास्क पहने घूमते लोगो को लापरवाही न करने निर्देशित कर समझाइस दी व बगैर मास्क के घूमते पाए गए कुल 27 लोगो पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया इन लापरवाह व कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वाले लोगो से 14400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

आज दिनाक 2 जून को की गई कार्यवाही में राजस्व अमला से छुईखदान से तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता,गंडई तहसीलदार त्रिभुवन वर्मा,नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा गंडई,राजस्व निरीक्षक योगेश धनगुन,साथ मे पटवारीगण, ऐश्वर्य मिश्रा,राजेन्द्र साहू,विकल्प यदु व विजय चौरे व पुलिस प्रशासन से पुलिस थाना साल्हेवारा से सब इंस्पेक्टर अजित सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में पुलिस थाना साल्हेवारा स्टाफ कर्तव्यभूमि पर डटा रहा।

गौरतलब है कि अभी अभी क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव मरीज 02,04 की संख्या में प्रायः इस सप्ताह इस क्षेत्र से पाए ही जा रहे है शायद लोगो की लापरवाही के चलते ऐसा हो रहा हो जिसे राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर आज कसा है व समझाइस व जुर्माना की कार्यवाही की।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad