बालोद
सी एन आई न्यूज़
बालोद-:गैर राजनैतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ब्लाक संयोजक झम्मन लाल हिरवानी के द्वारा समस्त ग्रामीणों की ओर से ग्राम पंचायत रमतरा मे विधुत भार बढ़ाने वा,ट्रान्सफार्मर लगवाये जाने हेतु जिला कलेक्टर, विधुत विभाग ,वा संजारी बालोद विधायक से मांग किया है। हीरवानी ने बताया कि, ग्राम पंचायत रमतरा मे विधुत सप्लाई पावर कम होने से वा ,ओल्टेज डाऊन होने के कारण समस्त ग्राम वासियो को काफी दिक्कतों की सामना करना पड़ रहा है। दिन रात विधुत वोल्टेज कम होने की वजह से पंखा,कुलर,लाईट,वा,पानी मोटर विधुत पंप,कम्प्यूटर वा अन्य उपकरणों मे विधुत स्पालाई कम होने से ग्राम वासियो को काफी दिक्कतें हो रही है। तथा इस समस्या से लगातार ग्रामीण जन जुझ रहे है। ग्रामीण स्तर मे विधुत समस्या को दुरुस्त करने हेतु ग्राम पंचायत रमतरा द्वारा बिजली विभाग को पूर्व मे अवगत कराया गया था,परंतु आज तक कोई ऊचित प्रबंध नही किया गया। भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणो वा वार्ड वासीयों को विधुत आपूर्ति नही होने के कारण परेशानियों की सामना करना पड़ रही है।गाँव के वरिष्ठ नागरिक एवं सी के सी ग्रामीण प्रभारी श्री लोचन राम साहू ने बताया कि, ग्राम पंचायत रमतरा मे लगभग 4,00 का आबादी है,जिसमे लगभग 3,000 की जनसँख्या है,विधुत विस्तारण के लिए गांव मे सिर्फ दो ट्रांसफार्मर लगा हुवा है जिससे घर तक विधुत स्पालाई ठीक से नही हो रही है।गाँव मे आये दिन ट्रांसफार्मर से विधुत आपूर्ति दाब कम होने के कारण साठ सर्किट होता रहता है। आये दिन विधुत समस्याएँ उत्पन्न होती रहती हैं। तथा आबादी पारा,वा वार्ड 01 से 05 तक वार्ड वासीयों को भारी विधुत आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत रमतरा मे तत्काल विधुत समस्या को समाधान किया जाना अति आवश्यकता है। CKC संयोजक झम्मन लाल हिरवानी ने जनहित के लिये ग्राम पंचायत रमतरा मे विधुत आपूर्ति की समस्या को ध्यान में रखते हुए विधुत भार बढ़ाने वा ट्रान्सफार्मर लगाये जाने हेतु संबंधीत विभाग,जिला कलेक्ट,वा स्थानीय विधायक को पत्राचार के माध्यम से अनुरोध किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.