अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा ( उरगा) - रविवार को दुकानें खुली होने पर लॉकडाउन का भय दिखाते हुये लोगों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले चार तथाकथित पत्रकारों को उरगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छह जून को प्रार्थी राकेश कुमार श्रीवास पिला लक्ष्मी नारायण श्रीवास साकिन संजय नगर फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका संजय नगर में सेलून की दूकान है। जिसे दिनांक उक्त दिनांक की शाम छह बजे साफ-सफाई कर रहा था, उसी समय दो मोटर साइकल में सवार होकर चार लोग पहुंचे और अपने मोबाईल से उसकी दुकान का फोटो खींचने लगे। प्रार्थी द्वारा फोटो खींचने के कारण पुछने पर मोटर साइकल सवार चारो व्यक्ति बोले कि आज लाकडाउन है तुम दुकान खोले हो , इसको हम पेपर में छाप कर तुमको जेल भेजवा देंगे और बताये कि हम लोग प्रेस से है. जेल जाने से बचना है तो हमे पांच हजार रुपये दो। तब प्रार्थी डर के मारे उनसे माफी मांगने लगा तब भी वे लोग इसे डराते धमकाते रहे एवं प्रार्थी से एक हजार रुपये ले लिये और वहां से चले गये। दुकान बंद करके प्रार्थी राकेश श्रीवास बस्ती की ओर गया तो प्रार्थी को पता चला कि वे चारों गांव के निरंजन राठौर से चार हजार रुपये एवं ईश्वरी राठौर से पांच सौ पचास रुपये तथा गांव के अन्य लोगों से भी डरा धमकाकर रकम उगाही किये है। तब प्रार्थी द्वारा उक्त घटना की सूचना थाना उरगा में दिया गया। जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर सूचना का तस्दीक किया गया जो सूचना सही पाये जाने से आरोपीयो द्वारा धारा 384 , 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगणों सुखसागर माथूर पिता कुसुम लाल उम्र 40 साल साकिन कुरदा थाना चांपा , राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल पिता गणेश राम उम्र 36 साल साकिन बरपाली चौक चापा थाना चांपा , पवन कुमार नामदेव पिता स्व. सुखलाल प्रसाद उम्र 34 साल साकिन बरपाली चौक चांपा थाना चांपा और कीर्तन पटेल पिता रमेश कुमार उम्र 29 साल साकिन कुरदा थाना चापा जिला जांजगीर चांपा (छग ) के कब्जे से 6900 रुपये नगदी , 04 नग मोबाईल . 08 नग प्रेस आईडी कार्ड , 02 नग मोटर सायकल जप्त कर दिनांक 07.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इनमें से दो के खिलाफ पहले भी अवैध उगाही करने के मामले थाने में दर्ज है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरी. नवल साव , सउनि राकेश गुप्ता , प्रआर राम पाण्डेय , प्रआर उदय सिंह , आरक्षक शंखधर जायसवाल , नरेन्द्र लहरे , तस्लीम आरीफ , पुरंजन साहू की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.