Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 16, 2021

रामायण के सुमंत , चंद्रशेखर वैद्य का निधन

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


मुम्बई - रामानंद सागर की धारावाहिक ‘रामायण’ में महाराज दशरथ के महामंत्री आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य (98 वर्षीय) का मुम्बई स्थित उनके घर में ही निधन हो गया। उनके निधन से टीवी और फिल्म जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। उनका जन्म 07 जुलाई 1923 को हैदराबाद में हुआ था। एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने चौकीदार का काम किया। वे वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के भी हिस्सा बने। घर लौटने के बाद उन्होंने राम गोपाल मिल्स में काम किया। उसके बाद वे दोस्तों के कहने पर फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंच गये। उन्होंने 50 से लेकर 90 के दशक तक गेटवे ऑफ इंडिया , बरसात की रात , कटी पतंग , द बर्निंग ट्रेन , नमक हलाल , डिस्को डांसर , शराबी , त्रिदेव जैसी फिल्मों में काम किया। इनकी तेरह साल की छोटी उम्र में ही शादी हो गई थी जिसके चलते वे सातवीं कक्षा तक ही पढ़ सके। उन्होंने वर्ष 1954 में 'औरत तेरी ये कहानी' से ऐक्‍ट‍िंग की दुनियां में कदम रखा और अपने कैरियर में 110 से ज्यादा फिल्में की। बता दें चंद्रशेखर वैद्य रामायण सीरियल के सबसे बुजुर्ग पात्र थे , उस वक्त उनकी उम्र 65 साल थी। उनकी और रामानंद सागर दोनों की अच्छी दोस्ती थी। उनके कहने पर ही इन्होंने आर्य सुमंत का किरदार निभाया था , इस रोल से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके अलावा उन्होंने कुछ सीरियलों में भी काम किया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad