महासमुंद 18 जुन 2021/ एसईसीएल केसीएसआर मद से स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत विभिन्न एजेंसियो ( राज्य शासन की एजेन्सी,इरकान आई एस एल तथा स्वयं एस ई सी एल ) द्वारा छतीसगढ राज्य में निर्मित शौचालयों की स्थिति सर्वेक्षण हेतु पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रबंध रायपुर को अधिकृत किया गया है। जिसके अंतर्गत इस कार्य के लिये महासमुंद जिले की प्रभारी अधिकारी डा मालती तिवारी जिला संगठक रास्ट्रीय सेवा योजना महासमुंद को नियुक्त किया गया है।
इस तारतम्य में इस सर्वे कार्य को सम्पन करने के लिये जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी के द्वारा प्रो. अजय कुमार राजा को महासमुंद ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया। उनके द्वारा इस सर्वे कार्य हेतु शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद, इंडियन कॉलेज बेलसोंड़ा महासमुंद, श्याम बालाजी बी एड कालेज महासमुंद के स्वयंसेवकों का 10 समूह बनाया गया है जो गांव के चिन्हाकित स्कूलों में जाकर सर्वे कार्य करेंगे। इस सर्वे कार्य मे आज दिनांक 18 जून 2021 को महासमुंद के प्राथमिक शाला बृजराज मैं शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती वर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवक कुमारी वंदना केशरवानी, कुमारी कुसुम साहू ,कुमारी झरना साहू ने सर्वे कार्य प्रारंभ किया। जिसमें विद्यालय के शौचालय की स्वच्छता , रोशनी पानी की व्यवस्था एवं उसके रखरखाव का सर्वे किया गया, विद्यालय के प्रधानाचार्य से इस सम्बंध में पूर्णरूपेण जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर डॉ. मालती तिवारी, श्री अजय कुमार राजा, श्रीमती राजेश्वरी सोनी मौजूद थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.