अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा -- बीस लाख के सरिया से लदे ट्रक को ड्राईवर के घर के पास से चोरी कर भागने वाले चारों आरोपियों को ग्राहक की तलाश करते आखिरकार पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धर दबोचा और उचित कार्यवाही कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने अरविन्द तिवारी को बताया कि दिनांक 20.06.2021 को प्रार्थी वसंत महापात्रो पिता काशीनाय महापात्रो (उम 46) निवासी वार्ड क 09 बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा द्वारा थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ग्राम देवगांव थाना खरसिया निवासी तरुण गुप्ता का ट्रक CG04 0562 को चलाता है। दिनाक 19.06.2021 को जिला रायगढ़ के
पूजीपथरा में अजय इनगार्ड कंपनी से बिर्रा एवं मस्तूरी के लिये 10, 10, टन शुभ गोल्ड टीएमटी लोहे की सरिया ले जाने हेतु अपने ट्रक क्रमांक सीजी 04 ई 0562 में लोड किया और ट्रक को चलाते हुये बाराद्वार करीब आठ बजे रात को आया और सनराईज स्कूल बाराद्वार के पास रोड किनारे सरिया लदे ट्रक को खड़ी कर अपने घर चला गया और खाना खाकर सो गया। दिनांक 20.05.2021 के सुबह करीब 03.00 बजे घर से उठकर जहां पर ट्रक खड़ी किया था वहा पर गया तो ट्रक क सीजी 04 ई 0562 नहीं था। ट्रक में 20 टन लोहे की सरिया कीमती 20 लाख रुपये तथा टूक क्रमांक सीजी 04 ई 0562 चालू हालत में कीमती 10 लाख रुपये जुमला 30 लाख रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों को हालात बताकर तत्काल माल मशरुका पतासाजी के लिये थाना बाराद्वार का टीम बनाया गया। माल मस्का पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना मिलने पर कि इंडियन आयल पैट्रोल पंप ग्राम कोनी जिला बिलासपुर के बाईपास रोड किनारे ट्रक क्रमांक सीजी 04 ई 0562 खड़ी है एवं चार लड़के ट्रक के आसपास संदिग्ध रूप से है। मुखचीर की सूचना से पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथूर मा.पु. से. , अति पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा श्रीमती पदमश्री तवर को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में कोनी पैट्रोल पंप के पास जाकर ट्रक क्रमांक सीजी 04 ई 0562 को 20 टन सरिया लोड बरामद किया गया। आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया गया जो अपराध करना स्वीकार करते बताये कि दिनांक 20.06.2021 की रात्रि सोल्ड पल्सर मोटर सायकल से चोरी करने की नियत से बाराद्वार आये थे। रोड़ किनारे खड़ी सरिया लोड ट्रक सीजी 04 ई 0562 में नहीं देखकर आरोपीगण ट्रक का ताला तोड़कर डायरेक्ट कर चालू कर आरोपी दीपक यादव और रामकुमार टेकाम साथ चलाते हुये सुबह करीब आठ बजे इंडियन आयल पैट्रोल पंप के ग्राम कोनी जिला बिलासपुर के बाईपास रोड में ले गये और आरोपी रवि मिरी , पवन यादव पल्सर मोटर सायकल से पीछे पीछे बिलासपुर पहुंचे एवं ट्रक और सरिया को खपाने के लिये होने का इंतजार करते रहे।प्रकरण में चोरी हुये ट्रक क्रमांक सीजी 04 ई 0562 कीमती 10 लाख रुपये , बीस टन सरिया कीमली 20 लाख रुपये घटना में प्रयुक्त सोल्ड पल्सर मोटर सायकल लाक तोड़ने का पेचकस , हथौडा माल का कागजात आरोपियों से जप्त किया गया है। सभी आरोपियों अक्की उर्फ रामकुमार टेकाम पिता बिहार सिंह टैकाम (उम्र 23 वर्ष) ग्राम देवरी दादर थाना बिछिया जिला मंडला (म.प्र.) , छोटू उर्फ दीपक यादव पिता छबिलाल यादव (26 वर्ष) वार्ड 02 पोंड़ीभांठा अकलतरा , रविकुमार मिरी पिता जौहर सिंह मिरी जाति रोहिदास ( 23 वर्ष) पोंडीभाठा अकलतरा ,जिला जांजगीर चांपा , पवन यादव पिता स्व. जवाहर यादव (उम्र 33 वर्ष )वार्ड 12 खिसोरा रोड अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ को धारा 379 34 भादवि में दिनांक 21.06.2021 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केवट थाना प्रभारी बाराद्वार , उनि बीरबल राजवाड़े , सनि अनिल तिवारी , प्रभार परमानंद घृतलहरे , आरक्षक इमरुधर गबेल , दामोदर जायसवाल , अलेक्सियुस मिंज का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.