Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 7, 2021

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने तहसील कार्यालय ओड़गी का किया निरीक्षण। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण हेतु दिए निर्देश।




सूरजपुर - 07 जून 2021,आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने तहसील कार्यालय ओड़गी का निरीक्षण किया। मौक पर भैयाथान एसडीएम श्री प्रकाश राजपूत, जनपद सीईओ, तहसीलदार आदि उपस्थिति थे। तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखा के कार्यो की समीक्षा की। कलेक्टर ने कार्यालय के सभी कक्षों का निरीक्षण किया, कर्मचारियों को प्रर्याप्त शारीरिक दूरी बनाकर एवं माॅस्क लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए। परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वयं ही सभी कागजादों, पंजीयों आदि की जांच की। कलेक्टर ने कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाईन दर्ज आवेदनों, शिकायतों आदि का भी निरीक्षण किया।


लोक सेवा केन्द्रो में लंबित सभी प्रकार की सेवाओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि के लंबित आवेदनों की संख्या की जानकारी ली। ई-कोर्ट में विभिन्न मदों में दर्ज लंबित प्रकरणों के लिए जल्द निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि तहसील क्षेत्र में कोरोना पाॅजीटिव आने पर मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओड़गी में भर्ती करवाएं डायरेक्ट सूरजपुर ले जाने की आवश्यकता नही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओड़गी में 20 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कर दी गई है तथा अतिरिक्त 50 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गये है। प्रत्येक मरीज की प्रतिदिन व्यक्तिगत स्तर पर तहसीलदार स्वयं माॅनीटर करे उन से फोन पर बात करे एवं कुशल क्षेम पूछे, ऑक्सीजन लेबल की जानकारी ले।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad