Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 22, 2021

*शारीरिक,मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम है योग-कलेक्टर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुआ योगाभ्यास का आयोजन*

 



मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट 

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (21 जून 2021):- कलेक्टर श्री सुनीलकुमार जैन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तनाव दूर होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और शान्ति का उत्कृष्ट माध्यम है। योग   हमारी आत्‍मा,सोंच और विचार को भी शुद्ध करता है। उन्होंने बताया कि मेरे स्वास्थ्य में योग की बहुत बड़ी भूमिका है। योग करीब 9 सालों से मेरे जीवन का अहम हिस्सा हो गया है। मैं प्रतिदिन सुबह 6 बजें मॉर्निंग वॉक करता हूं फिर करीब 30 मिनट योग करता हु। इससे मुझें तनाव रहित एवं  मानसिक शांति का अनुभव होता है। जिससे निश्चित ही मेरे कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने आज अपने निवास से योग के आसन, प्राणायाम और ध्यान  के साथ ही व्यायाम के अभ्यास का फ़ोटो एवं विडियो सोशल मीडिया पर जारी किया। उन्होंने जीवन में योग के महत्त्व को बताते हुए जिले के सभी आम नागरिकों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को प्रतिदिन योग करने की अपील की। उनके अपील पर जिला के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने घर मे योग करते हुए फोटो जारी किए है।जिसमें अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,

जिला पंचायत सीईओ डॉ फ़रिहा आलम सिद्दीकी भी शामिल है। डॉ फ़रिहा आलम ने सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से भी अपील किये की कोरोना के बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में योग का एक बहुत बड़ा योगदान है। अतः आप सभी अपने जीवन का हिस्सा इसे अवश्य बनाये।

जिला अधिकारियों ने किया योग मगरचबा स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में सुबह सभी जिला अधिकारियों ने सपरिवार सदस्यों के साथ योग किया। साथ मे सभी ने प्रतिदिन योग करनें एवं दिनचर्या में शामिल करनें शपथ लिए।

इस दौरान समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक आशा शुक्ला,जिला जनसम्पर्क अधिकारी एम डी पटेल, जिला सेनानी अधिकारी नागेंद्र सिंह,डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल,खाद्य अधिकारी चित्रसेन ध्रुव, नायब तहसीलदार नीलिमा भोई,खेल अधिकारी प्रीति बंछोर एवं ट्रेनर के रूप  उपस्थित थे।

कोरोना संक्रमित मरीज एवं दिव्यांग बच्चों ने भी किया योग 500 बिस्तर नवीन कोविड हॉस्पिटल बलौदाबाजार में आज कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजो ने भी योग किया। हॉस्पिटल में मेडिकल स्टॉफ ने भी साथ मे योग किया। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष योग करबो स्वस्थ रहिबो की थीम पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर योगाभ्यास किया गया। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने घर पर योग किया और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में अपने फोटो शेयर किये हैं। जिलें में योगा हेतु 35 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया था।







जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad