सिमगा ब्लॉक रिपोटर प्रकाश पाल
सिमगा/हथबन्द:- आज 7 मई को सतनामी समाज के लौह पुरुष के नाम से प्रख्यात, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष व गुरू घासीदास साहित्य अकादमी के संस्थापक, अध्यक्ष रहे, सतनामी समाज को नई पहचान दिलाने और समाज के लोगों की सोच को बदलने में स्व. नरसिंह मंडल ने विशेष भूमिका निभाई थी। उनके ही प्रयासों से रायपुर में नगर घड़ी का निर्माण हुआ, जो वर्तमान में गुरू घासीदास चौक (घड़ी चौक) के नाम से प्रसिद्ध है। अविवाहित रहते हुए उन्होंने समाजसेवा की और युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवा के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके 09 वीं पुण्यतिथि पर सतनामी समाज हथबंद परिक्षेत्र के समस्त संत समाज ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में ही फोटो पर फूल अर्पित कर याद किया व श्रद्धांजलि दिया ।।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.