महासमुंद 18 जुन 2021/ शासकीय बृजराज प्राथमिक शाला महासमुंद में आज दिनांक 18.6.2021 को कोरोनावायरस महामारी से बचाव का वैक्सिन लगवाने का कार्य किया जा रहा है । कोरोना महामारी से बचाव हेतु भारत सरकार द्वारा अनेको प्रयास किया जा रहा है जिसमे वैक्सिन लगवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के द्वारा वैक्सीन लगाने हेतु सभी को प्रेरित करने का काम लगातार किया जा रहा है । शा. महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासंमुन्द और शा. माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करना और वैक्सीन सेंटर में आए हुए लोगों के लिए पर्ची बनाने का काम करना , अपने मोबाइल से लोगों का रजिस्ट्रेशन करना , डॉक्टर की टीम का सहयोग करना , वैक्सीन लगवाने आए हुए लोगों को सही तरीके से 2 गज की दूरी के साथ खड़े करवाना और जिनको वैक्सीन लगाया गया उन्हें सही जगह पर आधे घंटे के लिए बैठने के लिए कहना और उस दौरान उनसे पूछताछ करना कि उनका स्वास्थ्य ठीक है कि नहीं ।
डॉ. ज्योति पाण्डेय, प्राचार्य, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद और डॉ. आर के देवांगन, प्राचार्य ,शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद के निर्देशन के अनुसार तथा डॉक्टर मालती तिवारी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना महासमुंद के मार्गदर्शन में एवं श्री अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई एवं श्रीमती राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के अनुसार महाविद्यालय के स्वयंसेवक पहले वैक्सीन लगवा चुके हैं और उसके पश्चात लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं जिन क्षेत्रों में वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां हैं उसे भी स्वयंसेवकों द्वारा दूर करने का प्रयास किया जा रहा है इस कार्य में मुख्य रूप से प्रकाशमणि साहू , गजेंद्र पटेल , रोहित ढीमर ,मनीष , कुलेश्वर , मेघराज , कुसुम साहू ,वंदना केसरवानी , झरना साहू ,भारती साहू , वंदना सेन , भूमिका पटेल , वर्षा सिन्हा , शीतल साहू , ईश्वरी ध्रुव , रेनू यादव , रुकमणी भारती साहू , पूर्णिमा साहू , रोशनी राजपूत , ढलेश्वरी साहू एवं अन्य स्वयंसेवक अपने अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.