मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर चांपा द्वारा उर्वरक प्रबंधन पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन कृषक गोष्ठी को संबोधित करते हुये केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित ने उर्वरक प्रबंधन पर अपनी बात रखते हुये मृदा परीक्षण पर जोर देते हुये मृदा कार्ड में परिलक्षित पोषक तत्व को ध्यान में रखते हुये उर्वरकों का उपयोग करने की बात कही एवं फर्टिगेशन व फोलियर स्प्रे के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। केंद्र की इंजीनियर आशुलता ध्रुव ने ड्रिप सिंचाई में तरल उर्वरकों का प्रयोग कैसे करें अर्थात फर्टिगेशन को विस्तार से समझाया। कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मनीष मरकाम ने मृदा परीक्षण हेतु नमूना संग्रहण से लेकर कार्ड जनरेट होने तक की प्रक्रिया से कृषकों को रूबरू कराया। इफको के जिला अधिकारी लालबहादुर ने नैनो यूरिया के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। केंद्र के वैज्ञानिक शशिकांत सूर्यवंशी ने जैविक खेती व फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में सारगर्भित जानकारी दी। अनुविभागीय कृषि अधिकारी एन.के. भारद्वाज ने पोषक तत्वों की विस्तृत जानकारी दी। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में छह ब्लॉक के 26 किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतीक राठौर दीप्ति पटेल व संतराम साहू का योगदान रहा। अंत में केन्द्र के फार्म मैनेजर में चन्द्रशेखर खरे ने आनलाइन उपस्थित सभी कृषक बंधुओं का उत्साहवर्धन कर आभार व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.