सूरजपुर -17 जून 2021, आज विभिन्न कार्यों के निरीक्षण हेतु दौरे में निकले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शासन की महत्वकांक्षी योजना एनजीजीबी कि सही क्रियान्वयन के लिए बिश्रामपुर के निकट स्थित दतिमा पासिंग नाला को नरवा विकास के लिए स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप दतिमा पासिंग नाला को नरवा के रूप में विकास किया जाएगा तथा आज नाला को नरवा विकास के लिए चिन्हित किया गया। जो 7 किलोमीटर के क्षेत्र तक फैला होगा। नरवा स्थल निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा, मनरेगा एपीओ सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नरवा विकास के लिए भूमि का चिन्ह अंकन करने एसडीएम को एवं नरवा विकास के लिए उचित कार्य योजना बनाने मनरेगा एपीओ को निर्देश दिए। नरवा विकास को 25 एकड़ में विकसित किया जाएगा जो नरेगा के माध्यम से विकास किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि नरवा को बापू उपवन के रूप में विकसित किया जाएगा जहां शासन की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं का कभी प्रदर्शन किया जाएगा जिससे किसानों, महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के संबंध में समझाया जाएगा। जिससे सभी किसान एवं महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक प्राप्त कर सकेंगे तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार एवं संबल होगा। नरवर विकास को गति देने के लिए लोकार्पण भी किया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.