Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 13, 2021

सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच महिलाओं की मौत

 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


गरियाबंद -- बीती देर रात्रि रायपुर से गरियाबंद जा रही एक कार राजिम के कोपरा बस्ती के पास नीलगिरी पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गये। इनमें 06 गंभीर घायलों को मेकाहारा रेफर किया गया है। जबकि एक तेरह साल की बालिका को भी हल्की चोटे आई है। पुलिस घटना की जांट में जुटी हुई है।

 इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परिवार के लोग रायपुर के अभनपुर खट्टी गांव से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल लोकर वापस गरियाबंद के मालगांव अपने घर जा रहे थे। इको स्पोर्ट्स कार में एक ही परिवार के कुल बारह लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।


    जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतिकाओं में पर्वत बाई निषाद पति नारायण निषाद , जगवंती बाई निषाद पति दिलीप निषाद , दुकाला बाई निषाद पति गैंद निषाद , केजबाई निषाद पति कवंली निषाद और दुखिया बाई पति खोरबाहरा शामिल है। हादसे का सही कारण पतानही चला है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर उस पर से अपना संतुलन खो बैठा जिसके बाद कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad