बिरसा सर्किल में जमकर जमकर हो रहा है अवैध रेत का उत्खनन
सालेटेकरी,बिरसा।एक तरफ देश के साथ बालाघाट जिला कोरोना संक्रमण से कराह रहा है वही दूसरी तरफ अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह वनकर्मियों के चलते नदी नालों का सीना चीरने में कोई कसर नही छोड़ रहे है रेत माफिया।सूत्रों के मुताबिक बिरसा सर्किल में पदस्थ डिप्टी रेंजर की गलत कार्यप्रणाली हमेशा सुर्खियां बटोरती है जिसका साथ ऊपर बैठे अधिकारी बखूबी निभाते है।क्षेत्र की जनता व जनप्रतिनिधियों ने कई बार इसकी शिकायत वनपरिक्षेञ अधिकारी बिरसा,एसडीओ(वन)बैहर,डीएफओ बालाघाट से किया लेकिन किसी के कान में जूं तक नही रेंगती।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेत माफियाओं से मिलने वाला चढ़ावा ही अधिकारियों का मुंह बंद रखता है। मछुरदा क्षेत्र में कई पुल पुलियों का निर्माण पंचायत व ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है जिसमे लगने वाली रेत स्थानीय नदी नालों से निकाल कर प्रयोग किया जा रहा है जिसकी जानकारी बीटगॉर्ड से लेकर डीएफओ तक को है लेकिन डिप्टी रेंजर बी डी खांडेकर की मिलीभगत से ठेकेदार सोन नदी से रेत निकाल कर पुल का निर्माण करा रहे हैं जिसकी गुडवत्ता पर भी सवालिया निशान लग रहा है।अब देखना यह होगा कि इस पर प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।बिरसा सर्किल के हर्रानाला(भूतना),खर्राधार,बिठली, गोवारीघाट,साखा, सुरवाही, धुधीघाट,भटलाई, रानीधार,भण्डारपुर,जानपुर और बाकीगुड़ा आदि नदी नालों से रेत माफिया जमकर रेत का उत्खनन कर रहे है।जिस पर कार्यवाही करने वाला वनविभाग कुम्भकर्णी नींद या कहे कि कुछ ले देकर सोया हुआ है।स्थानीय लोगो को पीएम आवास हेतु व अन्य निर्माण के लिये रेत भारी भरकम दामो में मिल रही है जिसकी शिकायत तहसीलदार,रेंजर और डीएफओ तक की गई लेकिन यहाँ पर भी नतीजा शून्य निकला।वही इस मामले पर दुरभाष पर चर्चा के दौरान बैहर एसडीएम गुरुप्रसाद ने बताया कि उक्त घाटों व नदी नालों की जांच करवाकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।बैहर विधायक संजय उइके से भी इस बावत बात किया गया उनका कहना था कि राजस्व विभाग से बात कर पीएम आवास हितग्राहियों को कम दामो में रेत उपलब्ध कराई जाएगी।अब देखना यह है कि उक्त मामलों में क्या कार्यवाही होती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.