गुण्डरदेही । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग के धमतरी चौक गुण्डरदेही मे सांकेतिक चक्काजाम कर धरना दिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे । श्री निषाद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सात साल में जिस प्रकार से महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है । उससे आज देश के गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों का जीना दूभर हो गया। महंगाई की मार से आमजन बुरी तरह पीस रही है। अच्छे दिनो का वादा करके केंद्र सरकार चुप बैठी है । उन्होंने महंगाई बढ़ने के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.