अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा -- कल देर शाम स्कूटी में कच्ची महुआ शराब परिवहन करते गिरफ्तार आरोपी को आज रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि थाना नवागढ़ में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर के द्वारा अवैध शराब , जुआ सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी जांजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 17/06/2020 को मुखबिर की सूचना के आधार पर घेरा बंदी कर सुमन यादव उर्फ खुशबु यादव (25 वर्षीय) पिता सहदेव साकिन खरौद थाना शिवरीनारायण के कब्जे से स्कूटी कमांक सीजी 11 एयू 3208 के पैरदान में एक गेरुआ रंग के पाँच लीटर वाले जरीकेन में भरी हुई पांच लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 500रूपये एवं स्कुटी के डिक्की के अंदर में एक सफेद रंग की झिल्ली के अंदर में अलग अलग प्लास्टिक के पन्नी प्रत्येक में 200-200 एमएल भरा हुआ कुल 35 नग जुमला 7000 एम०एल० किमती 700 रूपये कुल जुमला शराब 12000 एम०एल० कीमती 1200 रुपये एवं स्कूटी क्रमांक सीजी 11 एयू 3208 कीमती 30000 रूपये जुमला कीमती 31200 को जप्त कर अपराध कमांक 230/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड हेतू आज न्यायालय में पेश किया गया , जहां से आरोपी को जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिह राठौर थाना प्रभारी नवागढ़ के मार्गदर्शन मे उनि योगेश पटेल , आरक्षक दिलसाय सोनवानी , मनोज कुमार खटर्जी , दिलीप कश्यप , पुनेश्वर आजाद , रामदेव साहू का सराहनीय योगदान रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.