महासमुंद 13 जुन 2021- जिला पंचायत सदस्य , भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा पुर्व उपाध्यक्ष एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना जिला संयोजक अलका चंद्राकर ने लगातार अपने क्षेत्र के लोगों को चलो टीका लगाबो संगी संगवारी अभियान तहत् निरंतर जागरूक किया जा रहा है। वह प्रतिदिन अपने क्षेत्र का दौरा कर लोगों को टीकाकरण से जोड़ रहे हैं।
आज श्रीमती चंद्राकर ने ग्राम नवागांव, टेड़ीनारा में तालाब गहरीकरण में लगे श्रमवीरो को टीका लगाने हेतु प्रेरित किया। जिसमें कुछ लोगों के भ्रम को दूर करते हुए, टीकाकरण के लाभ बताए एवं गांव में टीकाकरण शिविर लगाने हेतु आश्वस्त किये।
इस अभियान में नरेश चंद्राकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश, वि. आ. सदस्य सरपंच पूरण चिंता सिंह, उपसरपंच रूखमणी साहू, पंच ईश्वरी बाई, साधुराम, बिमला बाई, जमुना बाई, पुनीत राम, गांजर उपसरपंच अमित चंद्राकर उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.