सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के पूर्व छात्र रविंद्र कश्यप का एम.बी.बी.एस.इंटर्नशिप के लिए चयन
रतनपुर ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर...सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के पूर्व छात्र एवं डॉ महेंद्र कश्यप एवं श्रीमती गायत्री कश्यप के सुपुत्र रविंद्र कश्यप के एमबीबीएस की शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात इंटर्नशिप के लिए शंकराचार्य चिकित्सा महाविद्यालय में चयनित होने पर सरस्वती शिशु मंदिर परिवार में हर्ष व्याप्त है।अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से पूरा करने के पश्चात होनहार छात्र रविंद्र कश्यप प्रथम प्रयास में ही नवोदय विद्यालय मल्हार के लिए चयनीत होने के पश्चात आगे की पढ़ाई इन्होंने नवोदय विद्यालय से पूरी की तत्पश्चात अपने माता-पिता एवं गुरूजनों के आशीर्वाद से प्रीमेडिकल टेस्ट की तैयारी मे जुट गये और अपने चंद्रनाहु कुर्मी समाज से चिकित्सा के क्षेत्र में चयनीय होने वाले प्रथम छात्र की उपलब्धि अपने नाम कर लिया। एमबीबीएस की शिक्षा शंकराचार्य चिकित्सा महाविद्यालय से पुरी करने के पश्चात इंटर्नशिप के लिए भी शंकराचार्य चिकित्सा महाविद्यालय ही प्राप्त हुआ है। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अपने तब के आचार्य एवं वर्तमान मे सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव को अपनी इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए रविंद्र ने कहा की सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त संस्कारयुक्त शिक्षा को आज भी आत्मसात किये हुए हैऔर अपने पैतृक गांव में चिकित्सा सुविधा के अभाव को इन्होंने करीब से महसूस किया था और तभी से इन्होंने चिकित्सक बनने की ठान ली थी और उसी संकल्प के अनुरूप उन्होंने अपना मुकाम आज हासिल कर लिया।सरल एवं शांत स्वभाव के रविंद्र अपने कुशाग्र बुद्धि के बल पर यह मुकाम हासिल किया है इंटर्नशिप शिप के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर जरूरत मंदों की सेवा करना चाहते है। डाँ. रविंद्र कश्यप के इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है विद्यालय परिवार के अध्यक्ष माखनलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉक्टर सुनील जायसवाल, व्यवस्थापक अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश सोनी, सह व्यवस्थापक प्रमोद अग्रवाल,गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी श्री दिनेश पांडे, संस्कार भारती के अध्यक्ष शुकदेव कश्यप,संस्कार भारती रतनपुर की मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव,ने रविंद्र के माता-पिता को अपनी शुभकामनाएं देते हुए रविंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।ज्ञात हो की सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर परिवार की छात्रा डॉ. प्राची शर्मा वर्तमान में एम्स हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही हैं एवं डॉ.विवेक शर्मा वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में ही पदस्थ है।सीमित संसाधनों में श्रेष्ठ एवं संस्कार युक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र हर वर्ष प्रत्येक क्षेत्रों में अपनी गौरव शाली उपस्थिति से रतनपुर का नाम रोशन कर रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.