Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 25, 2021

कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और डीएफओ ने हरीतिमा टीम के साथ किया पौधारोपण

 कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और डीएफओ ने हरीतिमा टीम के साथ किया पौधारोपण



टीम हरीतिमा ने किया मानसून सत्र की शुरूआत


कवर्धा, 25 जून 2021। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल कामलेक्स परिसर के सामने कदम का पौधा लगाकर शुरूआत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, वन मडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर और जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के. ने कदम के दो-दो पौधे रोपित किए।


पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि टीम हरीतिमा द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार निःस्वार्थ भावना से काम किया जा रहा है। शहर को हरा-भरा करने में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे है जो सराहनीय है।

हरीतिमा टीम के सदस्य राकेश दोशी, महेश सिंह ठाकुर, अखिल ने बताया कि जिलें में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, पौधारोपण का विकास एवं पर्यावरणीय चेतना शहर की बढती आबादी के उद्देश्य को लेकर टीम हरीतिमा का गठन किया गया। अभी तक शहर में तीन हजार से भी ज्यादा पौधो को शहरवासियो को समर्पित किया है। विगत 3 वर्ष पूर्व से शुरू किया गया यह अभियान आज जन अभियान का स्वरूप ले चुका है। शहर के विभिन्न कालोनियो जिनमें रामनगर, लोहारा रोड, महावीर नगर, शिक्षक नगर, वर्द्वमान नगर, कलेक्टर कालोनी, छीरपानी कालोनी, रायपुर रोड, पुराना बायपास, दर्री पारा, गोकुलनगर, कोर्ट कालोनी, रामनगर, कैलाशनगर, नया बायपास, जगदम्बा नगर, शांतिदीप कालोनी, नया बस स्टैण्ड परिसर, जी.श्यामनगर सहित आसपास के विभिन्न गॉवों में अनेक प्रजातियों के पौधा का रोपण करके मोहल्लेवासी के सहयोग से उसकी देखभाल करते हुए आज उसे वृक्ष के रूप में परिवर्तित करते हुए नगरवासियों को समर्पित किया गया है।



टीम के सदस्य नियमित रूप से पौधो की करते है देखभाल


टीम के सदस्य अजय लुनिया, महेश सिंह ठाकुर, राकेश दोशी, संत थवाईत, निरंजन सारंग, राजेन्द्र सलूजा, लवली बग्गा, अनुराग उपाध्याय, राजकुमार वर्मा, अनिल जैन, कुलजीत मुटरेजा, पन्ना चन्द्रवंशी, उमेश, दीपक लॉझी, सुनील दोशी, मनोज गुप्ता, मुकेश देसाई, लालू पाली, अखिल जैन, सुरेन्दर पाहुजा, संदीप, संजय सलूजा, लवली बग्गा, पप्पू अग्रवाल, उमेश,,अजय श्रीवास्तव, लक्की चावॅला आदि नियमित रूप से सतत पौधो की देखभाल करते हुए उसकी सुरक्षा के हर संभव प्रयास कर रहे है। स्वयं के बजट से कार्यो को अंजाम  टीम हरीतिमा के सदस्यों द्वारा स्वयं राशि इकट्ठा कर टी गार्ड, जाली, तार, ईंट, सीमेंट रेत, दवाई की व्यवस्था कर पौधो का संरक्षण कर रहे है।


समर्पण और जुड़ाव -


टीम द्वारा लगाए गए पौधे सौ प्रतिशत जीवित रहे यह प्रयास किया जाता है। दवाई का छिडकाव, कटाई, एवं पानी डालने का कार्य स्वयं टीम के सदस्य रोजाना सुबह 7 से 9 बजे करते है। इससे प्रभावित होकर कई विद्यालय एवं कार्यालय में पौधारोपण का आयोजन करते है। टीम की उपस्थिति में संस्था प्रमुख एवं गणमान्य नागरिको द्वारा पौधारोपण किया जाता है।

सी एन आई न्यूज कवर्धा से ब्यूरो रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad