Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 29, 2021

लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश-कलेक्टर, समय सीमा की बैठक आयोजित

 


देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 29 जून 2021-कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे समय सीमा की बैठक लेकर लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने अधिकारियों से लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण की वस्तुस्थिति के संबंध मे आवेदक, हितग्राही/शिकायत कर्ता को भी सूचित करने के निर्देश दिए। जिससे आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी मिल सके। श्री भोसकर ने विभागवार अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर पात्रतानुसार इस संबंध मे शीघ्र कार्यवाही के निर्देश अधिकारियांे को दिए। इन प्रकरणों के निराकरण मे मानवीय सहानुभुति बरती जाय। जिलाधीश ने उप संचालक कृषि से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों का बीमा कव्हर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के संबंध मे जानकारी ली। पशुधन विकास विभाग के उप संचालक से पशुओं के टीकाकरण एवं रोका छेका अभियान की जानकारी ली। इसके अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय जनचैपाल, संभागायुक्त कार्यालय जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ (पी. एन. जी.) से प्राप्त पत्रों का विभाग वार जानकारी लेकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। 

       जिलाधीश ने कहा कि शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इस दिशा मे अधिकारी परस्पर समन्वय से कार्य करें। जिलाधीश ने कहा कि कोविड संक्रमण का खतरा अभी टला नही है। अपना ख्याल रखें और अपने परिवार का भी ख्याल रखें। उन्होने कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने की समझाइश दी। बैठक मे अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, सभी चार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे। 

       सोमवार को मुख्यालय में उपस्थित रहें अधिकारी-कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी विभाग के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सप्ताह मे प्रत्येक सोमवार को अपने मुख्यालय मे उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याओं का निदान करें। उनकी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याआंे को धैर्यपूर्वक शालिनता से सुनें। शासन ने जो जवाबदारी दी है, उसका निष्ठापूर्वक गंभीरता से पालन करें। लोगों की समस्याओं के निदान होने पर शासकीय सेवक को आत्मसंतुष्टि महसूश हो सके। यथासंभव सोमवार के दिन कोई शासकीय मीटिंग अथवा दौरे पर न जायें। अत्यावश्यक शासकीय कार्य आने पर ही दौरे पर जायें। सप्ताह मे सोमवार छोड़कर अन्य दिवस मे फील्ड का दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेवें।


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad