मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
पलारी:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कल्याण ऐलसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल के कुशल निर्देशन में निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में प्रआर रमेश मिश्रा, आरक्षक सुरजसिंह राजपूत, पप्पू पनागर, देवेन्द्र पुरैना के मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सकरी(स) का रहने वाला नरेन्द्र टंडन व बसंत बंजारे हनुमान चौक सकरी स में सट्टा नामक जुआ खिला रहा है।
सूचना पर पुलिस स्टाप एवं गवाहान के साथ रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपीयान सट्टा नामक जुआ खेलते मिले। नरेन्द्र टंडन पकडा गया और बसंत बंजारे मौके से भाग गया एवं आरोपी नरेन्द्र टंडन पिता केशव टंडन उम्र 27 वर्ष साकिन सकरी स थाना पलारी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी लिखा हुआ,
एक डाट पेन एवं 720₹ नगदी को समक्ष गवाहान के जप्त कर पुलिस कब्जा लिया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 268/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है एवं फरार आरोपी बसंत बंजारे की पता तलाश जारी है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.