Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 8, 2021

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु के नेतृत्व में कार्यकताओं ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन, 12वीं बोर्ड परीक्षा से संबंधित निर्णय के विषय में पुनर्विचार हेतू दी सलाह


मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा:- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज भाजयुमो जिला बलौदाबाजार भाटापारा के कार्यकर्तओं ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु (गोलू) के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को 12वी की परीक्षा के विषय मे पुनर्विचार करने एवं उत्तर पुस्तिका जमा करने के नाम पर भीड़ एकत्रीकरण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया..

        इस विषय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनी यदु (गोलू) ने कहा कि  छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना कि दूसरी लहर से पूरी तरह उबरा नही है और अब विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं।  जिसमें बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। ऐसे समय में किसी भी स्थान पर किसी भी विषय में भीड़ लगाना सुरक्षित नहीं है।

        छत्तीसगढ़ में 12वीं के लगभग 03 लाख विद्यार्थी परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका ले जाएंगे फिर वापस लाकर जमा करेंगे। उत्तर पुस्तिका कलेक्ट करने की प्रक्रिया में भीड़ एकत्रित हो रही हैं यह भीड़ कहीं विद्यार्थियों के साथ साथ स्कूल के शिक्षकों व कार्यालयीन स्टाफ के संक्रमण का बड़ा कारण न बन जाए। 

        इसलिए संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीबीएसई की परीक्षा रद्द कर दी गयी हैं उसी तरह संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश के अनेक राज्यों ने 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी  विद्यार्थियों के हित में संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए 12वीं की परीक्षा के विषय में पुनर्विचार कर व उत्तर पुस्तिका जमा करने के नाम पर भीड़ एकत्रीकरण की प्रकिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग हमने राज्यपाल से की है 

         इस अवसर पर संकेत शुक्ला मंडल अध्यक्ष बलौदाबाजर शहर सुनील यदु जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रोमी साहू विशेष आमंत्रित सदस्य प्रशांत यादव महामंत्री जिला युवा मोर्चा अभिषेक तिवारी अजय गर्ग आशीष टोडर अविनाश शर्मा  राहुल साहू, पिंटू बंजारे उपस्थित थे।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad