दल्लीराजहरा
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट
दल्लीराजहरा -दिनांक- 8 जुन 2021 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ लूनिया ने दल्लीराजहरा नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की उन्होंने कहा की कॅरोना महामारी में लोग मर रहे है आम जनता की आर्थिक स्थिति खराब है केंद्र व राज्य सरकार लोगो की सभी किस्तों को आगे बढ़ा रही है
और नगर पालिका दुकानदारो को कुछ हजार रुपये का बकाया होने पर तालाबंदी का नोटिस तामील कर रही है दूसरी ओर करोड़ों का सामान कई गुना अधिक दर में खरीदकर कोरोना को अवसर में बदल रहे है
वही नगर पालिका में ठेकेदारो का लाखो रुपये की लेनदारी है क्या नगर पालिका उन ठेकेदारो का भुगतान नही करने की स्थिति में अपनी संपत्ति नीलाम कर ठेकेदारो का भुगतान करेगी मुख्यनगर पालिका अधिकारी एक तरफ कुछ हजारों का बकाया पर ताला बंदी का नोटिस भेज कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है
वही ठेकेदारो को भुगतान हेतु शासन से पैसा आने पर भुगतान करने का हवाला दिया जा रहा है नगर पालिका द्वरा ये कैसा दोहरा चरित्र अपनाया जा रहा है इसी को कहते है आपदा में अवसर को तलाश करना।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.