मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
भाटापारा(18 जून 2021):- विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02-02-2021 को प्रार्थी हर्ष चिमनानी पिता दिनेश चिमनानी उम्र 19 साल साकिन बजरंग वार्ड भाटापारा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने चचेरा भाई आशिष चिमनानी के नाम से मोबाईल MI A3 सफेद रंग को ऑन लाईन खरीदी किया था । कि दिनांक 02.02.2021 के शाम करीबन 4/45 बजे टियूशन क्लास से छुट कर अपने स्कूटी में अपने दोस्त सम्यक जैन व जतीन जैन के साथ तरेंगा की ओर घुमने जा रहे थे स्कूटी को सम्यक जैन चला रहा था तथा प्रार्थी पीछे बैठ कर अपने मोबाईल में बात कर रहा था तभी गुरूकुल स्कूल के पास मेन रोड में पहुंचा था कि पीछे से भाटापारा कि ओर से एक मोटर सायकल में दो अज्ञात व्यक्ति आकर स्कूटी के पास चिपका कर मोबाईल को लुट कर भाग गये है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 75/2021 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आई.के.एलेसेला बलौदाबाजार द्वारा लूट के आरोपी को पकडने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर निरीक्षक विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व में लूट के आरोपी को पकडे हेतु थाना भाटापारा शहर में विशेष टीम बना कर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि प्रकरण के विवेचना के दौरान साईबर सेल बलौदाबाजार की मदद से संदेही आरोपी महेन्द्र कुर्रे का ग्राम लिमतरा का होना पता चला जिससे पूछताछ करने पर अपने साथी तिरिथ डहरे उर्फ लल्ला के मोटर सायकल होण्डा लियो से दिनांक घटना को अपराध करना स्वीकार किया व मोबाईल को घर पर छिपाकर रखने बताने पर मेमोरण्डम कथन के आधार पर लूट हुए मोबाईल को जप्त किया गया तथा अन्य आरोपी तिरिथ डहरे उर्फ लल्ला से घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त् कर प्रकरण के दोनो आरोपी *01.महेन्द्र कुमार उर्फ छोटू पिता भवर कुर्रे उम्र 23 साल साकिन ग्राम लिमतरा थाना सिमगा 02. तिरिथ डहरे उर्फ लल्ला पिता संतु डहरे उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम लिमतरा थाना सिमगा* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हितेश जंघेल, भारत भूषण पठारी, विजेन्द्र निराला, राकेश ठाकुर, श्रीचंद ध्रुव, साईबर सेल बलौदाबाजार कुमार जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.