*सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाजपा मंडल पांडादाह के वनांचल क्षेत्र के*
*तीन शक्ति केंद्र में पहुंचे अनूसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम*
रिपोर्ट महेंद्र शर्मा बंटी
राष्ट्रीय भाजपा प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलता पूर्वक सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के सभी शक्ति केंद्र में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल पांडादाह के द्वारा मंडल के सभी 14 शक्ति केन्द्र मे सेवा ही संगठन कार्यक्रम मनाया गया । जिसमे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम की उपस्थिति में गातापार जंगल , बैगाटोला, पांडादाह में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सभी तीनों शक्ति केंद्र के प्रमुख कार्यकर्त्ता के साथ गातापार जंगल मुख्य अतिथि पवन मेश्राम प्रदेश उपाध्यक्ष अनूसूचित जाति, मंडल अध्यक्ष डॉ बिशेसर साहू के द्वारा , मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल पांडादाह के गातापार जंगल सक्ती केन्द्र प्रभारी श्रीमति टामिन सिंहा मंत्री, मानिक यदु, तारेन्द्र ईश्वर सिंह योगिता देवांगन, भूपेंद्र सिंह पाडादाह शक्ति केंद्र के ग्राम खम्हारडीह में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती अरुणा सिह जनपद सदस्य, छत्रपाल चौधरी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति सुनैना साहू, बरातू साहू , लालू , प्यारा, परदेशी साहू, टहल साहू, गरीबा साहू , आदि उपस्थित रहे ।
इसी तरह बैगाटोला शक्ति केन्द्र ग्राम अचानकपुर नवागाव में भारतीय जनता पार्टी की सेवा ही संगठन कार्यक्रम मनाया गया इस अवसर पर श्रीमती वंदना वर्मा, जनपद सदस्य, प्रभारी गौस मोहम्मद उपाध्यक्ष , धनंजय सिंह कंवर, राजेश पटेल, जीवन कंवर, चोवा राम कंवर, प्रीत राम, कंवर, राजू पटेल, सुरेश, गणेश मंडावी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.